Vote के लिए अजब प्रचार, हेमामालिनी ने कांजीवरम साड़ी में काटा गेंहू तो राहुल ने बीना महुआ और किसी ने तले समोसे
Lok sabha election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के रण में जीत हासिल करने के लिए राजनीतिक दलों के उम्मीदवार जमकर प्रचार कर रहे हैं। वहीं इस बार के चुनाव में वोटरों को साधने के लिए चुनाव प्रचार में तरह-तरह के पैतरे अजमा रहे हैं।


हद तो इस कदर है कि भाजपा सांसद और बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस हेमामालिनी हजारों रुपये की कांजीवरम साड़ी पहनकर खेत में महिलाओं के साथ गेंहू काटते हुए पोज देती नजर आईं। ये फोटोज खुद मथुरा से भाजपा प्रत्याशी हेमामालिनी ने पोस्ट की और लिखा उन किसानों से आज मिलने का मौका मिला जिनसे बीते 10 सालों से मैं मिलती रही हूं। मुझे उनके साथ अच्छा लगा और उन्होंने जोर देकर कहा कि मैं उनके साथ पोज दूं, जो मैंने किया।

राहुल गांधी ने महिलाओं संग बीना महुआ
ऐसे ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी जो अपने अनोखे अंदाज और चुनाव प्रचार के लिए इससे पहले के चुनावों में अलग-अलग काम करते नजर आ चुके हैं उन्होंने लोकसभा चुनाव में शहडोल में एक गांव में आदिवासी महिलाओं के साथ महुआ के फूल बीनते देख रुक गए और उनके साथ महुआ बीनने लगे। गांधी परिवार के बेटे राहुल गांधी की हाथ में महुआ की टोकरी लेकर फोटो वायरल भी हो रही है।

सिंधिया के बेटे ने तले समोसे और महिलाओं के बीच बैठकर गाया भजन
मध्य प्रदेश के केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता माधवराज सिंधिया के बेटे महाआर्यमन सिंधिया क्षेत्र में जाकर पिता के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं। वोटरों के बीच जाकर सिंधिया का बेटा कभी लोगों के साथ समोसा तलता नजर आ रहे हैं तो कभी भजन गाकर वोटरों का दिल जीतने का प्रयास कर रहे हैं।

ओपी राजभर ने किसानों से साथ काटी गेंहू की फसल
हेमामालिनी की ही तरह यूपी में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता ओमप्रकाश राजभर चुनाव प्रचार के दौरान महिला और पुरुष किसानों के साथ खेत में गेंहू की फसल काटा। यूपी सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ।
सपा प्रत्याशी ने काटा चारा
ऐसे ही समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार जितेंद्र दोहरे ने यूपी के इटावा में भरथना विधानसभा क्षेत्र में जाकर वोट की गुजारिश करते हुए महिलाओं के साथ मशीन पर चारा काटा।

पद्म श्री पुरस्कार विजेता से निर्दली उम्मीदवार ने बनाई फूलों की माला और बेची सब्जियां
चुनाव में अनोखे प्रचार से दक्षिण भारत भी अछूता नहीं हैं। तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली लोकसभा क्षेत्र के एक स्वतंत्र उम्मीदवार और पद्म श्री पुरस्कार विजेता एस दामोदरन चुनाव प्रचार के दौरान सब्जियां बेचते नजर आए। 62 वर्षीय एस दामोदरन विक्रेताओं के साथ फूलों की माला बनाते और सब्जियां बेची।

प्रचार करते हुए प्रत्याशी ने बेची धनिया
वहीं तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली से AIADMK त्रिची लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवार पी करुप्पैया ने तिरुचिरापल्ली ने चुनाव प्रचार के दौरान सब्जी महिलाओं से बातचीत की और उनके बीच बेठकर सब्जियां और धनिया बेंची।












Click it and Unblock the Notifications