लोकसभा चुनाव 2024: CPIM ने 44 उम्मीदवारों की जारी की पहली सूची, केरल से सबसे अधिक 15 प्रत्याशी मैदान में
CPIM Releases First List Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन बच गए हैं। अगले महीने अप्रैल में पहले चरण का चुनाव होगा। इसको लेकर सभी पार्टियां अपनी पूरी ताकत झोंक रही हैं। पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतार रही हैं। इस बीच सीपीआई(एम) ने गुरुवार को लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।
सीपीआईएम ने पहली सूची में 44 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। केरल से 15, पश्चिम बंगाल से 17, तमिलनाडु से 2, आंध्र, अंडमान, असम, बिहार, झारखंड, कर्नाटक, पंजाब, राजस्थान, तेलंगाना और त्रिपुरा से एक-एक उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें- नैनीताल लोकसभा सीट: अजय भट्ट लखपति, पत्नी करोड़पति और प्रकाश जोशी की अचल संपत्ति में भारी इजाफा












Click it and Unblock the Notifications