Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

नैनीताल लोकसभा सीट: अजय भट्ट लखपति, पत्नी करोड़पति और प्रकाश जोशी की अचल संपत्ति में भारी इजाफा

नैनीताल से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट की संपत्ति में पांच साल में चल संपत्ति 28 लाख और अचल संपत्ति 11 लाख रुपये की वृद्धि हुई है। अजय भट्ट के पास तीन वाहन हैं। उनकी पत्नी की अचल संपत्ति में करीब आठ गुना इजाफा हुआ है।

Nainital Lok Sabha seat Huge increase Ajay Bhatt wife millionaire Prakash Joshi Property

वर्ष 2019 के चुनाव में दिए गए शपथपत्र में अजय भट्ट की चल संपत्ति 69,98,358.89 रुपये थी, जो पांच साल में बढ़कर 98,05,377 रुपये हो गई है। इसके अलावा पिछले चुनाव में अचल संपत्ति 15,39,800 रुपये थी, जो अब 26,39,800 रुपये हो गई है।

पिछले चुनाव में दिए गए शपथपत्र में उनके पास सोना 94.8 ग्राम था और चांदी 2.8 किलोग्राम थी। इस चुनाव में दिए शपथपत्र में उनके पास सोना 104.80 ग्राम और चांदी 2.80 किलोग्राम है। उनके खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं है।

अजय भट्ट (भाजपा प्रत्याशी) संपत्ति का ब्योरा

  • नकदी: 386000 रुपये
  • पत्नी के पास नकदी : 90,500 रुपये
  • वाहन : दो मारुति जिप्सी और एक वोक्सवैगन वर्टस कार, पत्नी के पास : स्विफ्ट डिजायर
  • सोना: 104.80 ग्राम, चांदी: 2.80 किलोग्राम
  • पत्नी के पास सोना: 603.50 ग्राम, चांदी: 1.25 किलोग्राम
  • कुल चल संपत्ति की कीमत : 98,05,377 रुपये
  • पत्नी के नाम पर : 10219811 रुपये
  • कुल अचल संपत्ति: 2639800 रुपये
  • पत्नी के नाम : 2,60,50,000 रुपये।
  • बैंक ऋण व देय-पत्नी पर: 1905347 रुपये

नैनीताल सीट से ही कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी की सात साल में चल संपत्ति में 14.57 लाख और अचल संपत्ति में 77.29 लाख रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। प्रकाश जोशी के पास इनोवा कार है, जबकि अब उनके बेटा-बेटी के पास भी कारें हो गई हैं। प्रकाश जोशी 2012 और 2017 में नैनीताल जिले की कालाढूंगी सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं।

लेकिन दोनों चुनावों में उनको हार का सामना करना पड़ा था। इस बार वह लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी हैं।विधानसभा चुनाव में उनके पास 175 ग्राम सोना था। चल संपत्ति 33,37,548 रुपये और अचल संपत्ति 67,50,000 रुपये थी। इस बार दिए गए शपथ पत्र के अनुसार उनकी चल संपत्ति 4795304 रुपये और अचल संपत्ति 14479000 रुपये है।

प्रकाश जोशी (कांग्रेस) संपत्ति का ब्योरा

  • चल संपत्ति: 4795304 रुपये
  • पत्नी की संपत्ति : 788254 रुपये
  • बेटी की संपत्ति : 795619 रुपये
  • बेटे की संपत्ति : 434808 रुपये
  • अचल संपत्ति: 14479000 रुपये
  • पत्नी के पास : 1425000 रुपये
  • बैंक ऋण : 12229000 रुपये
  • बेटे के नाम 27 लाख रुपये का शिक्षा ऋण।
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+