लोकसभा चुनाव 2024: CPIM नेताओं ने तमिलनाडु में जारी किया घोषणा पत्र, जानिए क्या है इसमें खास
Lok Sabha Election 2024: आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी बहुत तेजी से चल रही है। इसी महीने 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा। इसको लेकर सभी पार्टियां जोरशोर से चुनाव प्रचार कर रही हैं। चुनावी मैदान में उम्मीदवारों को उतारने के बाद अब सभी राजनितिक पार्टियां घोषणा पत्र जारी कर रही हैं।
इस बीच शनिवार को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में सीपीआई (एम) राज्य समिति सचिव के बालाकृष्णन और पूर्व राज्य समिति सचिव रामाकृष्णन ने अन्य पार्टी नेताओं के साथ चुनाव घोषणा पत्र जारी किया है। पार्टी ने घोषणा पत्र के जरिए कई वादे भी किए हैं।

PMLA जैसे कठोर कानूनों को खत्म करने का किया वादा
वहीं, इससे पहले सीपीआई (एम) ने गुरुवार को अपना घोषणापत्र जारी किया था। जिसमें गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम और धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) जैसे सभी 'कठोर' कानूनों को खत्म करने का वादा किया है।
पार्टी ने मतदाताओं से भाजपा को हराने की अपील की
सीपीआई (एम) ने मतदाताओं से भाजपा को हराने की अपील की है। इसके अलावा उन्होंने लेफ्ट को मजबूत करने और केंद्र में वैकल्पिक धर्मनिरपेक्ष सरकार का गठन सुनिश्चित करने की अपील की है। पार्टी ने अपने वादे को पूरा करने पर जोर दिया है।
यह भी पढ़ें- Kerala: सीपीआई प्रदेश सचिव कनम राजेंद्रन का निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
हेट स्पीच और अपराधों के खिलाफ हम लड़ेंगे
घोषणापत्र में उन्होंने कहा कि पार्टी यूएपीए (गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम) और पीएमएलए जैसे सभी कठोर कानूनों को खत्म करने के लिए खड़ी है। पार्टी ने कहा कि वह हेट स्पीच और अपराधों के खिलाफ एक कानून के लिए लड़ेगी।
यह भी पढ़ें- वायनाड सीट पर राहुल गांधी को टक्कर देंगे BJP के ये दिग्गज नेता, CPI की एनी राजा मुकाबला बनाएंगी दिलचस्प












Click it and Unblock the Notifications