वायनाड सीट पर राहुल गांधी को टक्कर देंगे BJP के ये दिग्गज नेता, CPI की एनी राजा मुकाबला बनाएंगी दिलचस्प

Wayanad Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर वायनाड लोकसभा सीट चर्चाओं में हैं। वायनाड लोकसभा सीट पर इस बार मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। वायनाड सीट से कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेता के. सुरेंद्रन टक्कर देंगे।

के. सुरेंद्रन केरल भाजपा अध्यक्ष भी हैं। वहीं इस सीट पर सीपीआई ने एनी राजा को प्रत्याशी बनाया है। जिससे इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला भी देखने को मिल सकता है। वर्तमान में कांग्रेस नेता राहुल गांधी वायनाड लोकसभा सीट से सांसद हैं।

Wayanad Lok Sabha Election 2024

भाजपा से टिकट मिलने के बाद के. सुरेंद्रन ने क्या कहा?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर केरल भाजपा प्रमुख के. सुरेंद्रन ने कहा है कि 'संगठन ने उन पर जो भरोसा जताया है' उसे पूरा करने के लिए अपना बेस्ट देंगे। के. सुरेंद्रन ने ट्वीट कर लिखा, ''मुझे आपको यह बताने में काफी खुशी हो रही है कि भाजपा ने वायनाड में उनके मौजूदा निर्वाचन क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के नेता राहुल गांधी के खिलाफ एनडीए उम्मीदवार के रूप में मेरे नाम की घोषणा की है''

के. सुरेंद्रन ने आगे कहा, ''मैं इस अवसर के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह जी को हार्दिक धन्यवाद देता हूं। संगठन ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने के लिए मैं अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रतिबद्ध हूं। इस नए प्रयास में आपका आशीर्वाद चाहता हूं #AbkiBaar400Paar''

Wayanad Lok Sabha Election 2024

भाजपा ने केरल में 26 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए चार और उम्मीदवारों के नाम भी घोषित किए हैं। राज्य की 20 सीटों में से, भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए ने पहले ही अन्य 16 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी थी।

Wayanad Lok Sabha Constituency: जानें वायनाड लोकसभा सीट के बारे में?

केरल में वायनाड निर्वाचन क्षेत्र ऐतिहासिक रूप से उत्तर प्रदेश के रायबरेली और अमेठी की तरह कांग्रेस पार्टी का गढ़ रहा है। कांग्रेस ने पिछले तीन लोकसभा चुनावों में वायनाड में बहुत अंतर से जीत हासिल की है।

पिछले दो लोकसभा चुनावों 2009 और 2014 में वायनाड में कांग्रेस उम्मीदवार एमआई शनावास ने जीत हासिल की थी। 2018 में उनका निधन हो गया था।

2019 के लोकसभा चुनावों में, राहुल गांधी ने भाजपा की स्मृति ईरानी से अमेठी हारने के बाद केरल में वायनाड निर्वाचन क्षेत्र जीता था। उन्होंने 64.8% वोट शेयर हासिल करते हुए अपने निकटतम सीपीआई उम्मीदवार पीपी सुनीर को 4.31 लाख से अधिक वोटों के अंतर से हराया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+