एकनाथ शिंदे गुट के साथ BJP लड़ेगी लोकसभा चुनाव, भाजपा-शिवसेना गठबंधन ने रखा है 'मिशन 48' लक्ष्य
सीएम एकनाथ शिंदे बोले-महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन ने रखा है 'मिशन 48' लक्ष्य
Loksabha Elections 2024: महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की बदौलत भाजपा शिवसेना के साथ मिलकर सत्ता पर काबिज हो चुकी है। महाराष्ट्र में शिंदे की बगावत के बाद दो गुट में बट चुकी है जिसमें एक गुट शिंदे गुट है और दूसरा उद्धव ठाकरे गुट। अब जब कि लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भाजपा ने सभी राज्यों में तैयारी शुरू कर दी है वहीं महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे ने खुलासा किया कि ये चुनाव भाजपा उनकी शिवसेना के साथ लड़ेगी।।
Recommended Video

महाराष्ट्र मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने खुलासा किया कि सत्तारूढ़ शिवसेना-भाजपा गठबंधन ने 2024 में लोकसभा चुनाव के लिए राज्य में 48 लोकसभा सीटों के लिए 'मिशन 48' का लक्ष्य रखा हैशिंदे ने कहा पीएम मोदी ने केंद्र से विकास प्रस्तावों और महाराष्ट्र के लिए धन को जल्द मंजूरी देने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा हमें अब सब कुछ मिलेगा, चाहे वह जीएसटी बकाया हो या केंद्र से धन।
सत्तारूढ़ शिवसेना-भाजपा गठबंधन का लक्ष्य
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान महाराष्ट्र के सीएम ने कहा महाराष्ट्र में भाजपा के 'मिशन 48' के बारे में बात करते हुए शिंदे ने जोर देकर कहा कि यह अब सत्तारूढ़ शिवसेना-भाजपा गठबंधन का लक्ष्य है। शिंदे ने कहा हां हमारे पास 'मिशन 48' है। अब जब हमारे पास राज्य में शिवसेना-भाजपा की सरकार है, तो यह लोगों के कल्याण के लिए नए जोश के साथ काम करेगी। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी इसके बारे में बात की है।
पंचायत चुनावों में शिंदे गुट को मिली बड़ी जीत
गौरतलब है कि पिछले हफ्ते शिवसेना के शिंदे गुट को महाराष्ट्र ग्राम पंचायत चुनावों में बड़ी जीत हासिल हुई थी। शिंदे ने महाराष्ट्र ग्राम पंचायत चुनाव से पहले ही 'बड़ी जीत' का दावा किया था। महाराष्ट्र के 62 तालुकों की लगभग 271 ग्राम पंचायतों में गुरुवार को मतदान हुआ। नतीजे शुक्रवार को जारी हुए जिसमें बीजेपी ने जहां 82 सीटें जीतीं, वहीं शिवसेना के शिंदे गुट को 42 और शिवसेना के उद्धव गुट को 27 सीटें ही हासिल हुई।
शिंदे बधाई देते हुए इसे शिवसेना-भाजपा गठबंधन जीत करार दी
महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा लोगों ने राज्य में ग्राम पंचायत चुनाव में शिवसेना-भाजपा गठबंधन सरकार को वोट दिया है...शिवसेना-भाजपा गठबंधन के सभी विजयी उम्मीदवारों को बधाई और शिवसेना के सभी अधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बधाई और धन्यवाद- भाजपा गठबंधन ने चुनाव में कड़ी मेहनत की।












Click it and Unblock the Notifications