'गप-शप और चाय': इस राज्य के हर जिले में खुला 'नमो टी स्टॉल', 2014 से है क्या कनेक्शन?
मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने की पहल के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) ने हिमाचल प्रदेश के सभी 12 जिलों में 'नमो टी स्टॉल' स्थापित किए हैं।
इस 'नमो टी स्टॉल' के माध्यम से भाजपा युवा मोर्चा मोदी सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं को लेकर जनता में चर्चा करवाना चाहता है। मंगलवार को जनता से जुड़ने के लिए राज्य में कुल 42 'नमो टी स्टॉल' का उद्घाटन किया गया है।

Recommended Video
'गप-शप और चाय' का आइडिया
इस तरह के चाय स्टॉल के माध्यम से पार्टी विभिन्न योजनाओं और केंद्र सरकार की पहलों को लेकर 'गप-शप और चाय' के आइडिया के साथ कमजोर वर्गों के लिए शुरू की गई कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों में चर्चा करवाना चाहती है।
'नमो टी स्टॉल' पर पहुंच रहे हैं भाजपा के बड़े नेता
पार्टी की युवा इकाई की इस पहल में पूर्व सीएम और हिमाचल प्रदेश में विरोधी दल के नेता जय राम ठाकुर और प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष राजीव बिंदल भी सक्रीय तौर पर भाग ले रहे हैं।
इसी के तहत ठाकुर ने सिरमौर जिले में एक नमो टी स्टॉल पर चाय की चुस्कियां लेते हुए स्थानीय लोगों के साथ चर्चाओं में शामिल हुए।
हिमाचल प्रदेश में बीजेपी के मीडिया प्रभारी करण नंदा से मिली जानकारी के मुताबिक इसी तरह से पार्टी अध्यक्ष राजीव बिंदल ने भी मंडी जिले में 'नमो टी स्टॉल' पर गरमा गरम चाय का आनंद लिया।
'नमो टी स्टॉल' पर जुट रही है भीड़
शिमला में तो बहुत ही चुनिंदा जगहों पर नमो टी स्टॉल खोले गए हैं, जैसे कि आईजीएमसी टैक्सी स्टैंड और रिज रोड पर। यहां पहले दिन करीब 500 लोग चाय पीने पहुंचे और संपर्क अभियान के दौरान 300 से ज्यादा लोगों ने अपने मोबाइल में 'नमो ऐप' डाउनलोड किया।
'गप-शप और चाय' कार्यक्रम से उत्साहित हैं मोर्चा के नेता
प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष तिलक राज का कहना है कि 'इस अनोखे पहल ने बीजेवाईएम को लोगों से जुड़ने का एक अवसर दिया है।'
इस 'गप-शप और चाय' कार्यक्रम के माध्यम से मोर्चा केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक तो करना ही चाहता है, राज्य सरकार के उन फैसलों के प्रति भी सजग करना चाहता है, जो आम लोगों को वित्तीय तौर पर प्रभावित कर सकते हैं।
बीजेपी युवा मोर्चा के मुताबिक आने वाले लोकसभा चुनावों को देखते हुए पूरे राज्य के महत्वपूर्ण जगहों पर नमो टी स्टॉल खोलने की पहल की गई है।
हमीरपुर में बीजेवाईएम के एक प्रवक्ता ने बताया कि 'गप-शप और चाय के पीछे विकास योजनाओं और कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए शुरू की गई योजनाओं पर चर्चा कराने का विचार है।'
2014 के चुनाव में 'चाय पे चर्चा' से भाजपा को मिला था फायदा
मोर्चा के अन्य नेताओं को भी लगता है कि 2024 के लोकसभा चुनावों को देखते हुए ये नमो टी स्टॉल महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
दरअसल, 2014 के लोकसभा चुनावों में 'चाय पे चर्चा' कार्यक्रमों ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने में बहुत अहम भूमिका निभाई थी। उसी को देखते हुए मोर्चा 'नमो टी स्टॉल' पर कई तरह के कार्यक्रम आयोजित करने पर विचार कर रहा है।
इस तरह के चाय कार्यक्रमों में बड़े नेताओं के साथ बातचीत करना और लोगों को पार्टी के साथ जोड़ने की कोशिश भी शामिल है, जिससे पूरे देश में पार्टी का वोटर बेस भी बढ़ सकता है। (इनपुट-पीटीआई)












Click it and Unblock the Notifications