Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Opinion Poll: आज लोकसभा चुनाव हो जाएं तो छत्तीसगढ़ में भाजपा और कांग्रेस को कितनी सीटें मिलेंगी?'

India TV-CNX Opinion Poll: अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए को हराने के लिए विपक्ष ने 'इंडिया अलांयस' खड़ा कर दिया है।

 Opinion Poll:

कर्नाटक चुनाव जीतने के बाद से कांग्रेस के हौसले बुलंद हैं तो वहीं पीएम मोदी 15 अगस्त को ही लालकिले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए अगले साल होने वाले आम चुनाव में खुद की वापसी का ऐलान कर चुके हैं लेकिन देश की जनता इस बारे में क्या सोचती है, इसको जानने के लिए India TV-CNX ने एक पोल सर्वे किया, जिसमें उसने देश की जनता का मौजूदा मूड जानने का प्रयास किया।

छत्तीसगढ़ में लोकसभा की 11 सीटें

इस Opinion Poll का जो रिजल्ट आया उसमें यही दिख रहा है कि अगर आज देश में लोकसभा चुनाव हुए तो भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। इस पोल को राज्यों की लोकसभा सीटों पर किया गया है, जिसमें शुरुआत छत्तीसगढ़ से की गई है, जहां पर लोकसभा की 11 सीटें हैं।

छत्तीसगढ़ में भाजपा और कांग्रेस को कितनी सीटें मिलेंगी?'

यहां पर साल 2014 और साल 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा ने बंपर जीत हासिल की थी। पोल में जनता से जो प्रश्न किया गया वो था 'आज लोकसभा चुनाव हो जाएं तो छत्तीसगढ़ में भाजपा और कांग्रेस को कितनी सीटें मिलेंगी?'

भगवा पार्टी को 46 फीसदी वोट मिलने की संभावना

जिसमें जो उत्तर आया वो चौंकाने वाला है। पोल के रिजल्ट के मुताबिक भगवा पार्टी को 46 फीसदी वोट मिलने की संभावना है और कांग्रेस को 43 फीसदी वोट मिल सकते हैं।

11 सीटों में से 7 सीटें भाजपा को मिल सकती है

आंकड़ों के मुताबिक छत्तीसगढ़ की 11 सीटों में से 7 सीटें भाजपा को मिल सकती है तो वहीं कांग्रेस के खाते में 4 सीटें आती दिख रही हैं।

भाजपा को यहां पर दो सीटों का नुकसान!

इसका मतलब ये हुआ कि साल 2019 के मुकाबले भाजपा को यहां पर दो सीटों का नुकसान और कांग्रेस को दो सीटों का फायदा हो रहा है। आपको बता दें कि India TV-CNX Opinion Poll ने जुलाई में भी ये सर्वे किया था और अब अक्टूबर में भी उसने सर्वे किया है और दोनों सर्वे में कोई अंतर नहीं आया है।

मौजूदा छत्तीसगढ़ को लोकसभा सीटों की स्थिति ( 2019 के आम चुनाव के मुताबिक)

  • शेयर % सीटें
  • भारतीय जनता पार्टी 50.70%
  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 40.91%

इन लोगों ने जीती थीं सीटें

  • रेणुका सिंह (BJP)
  • गोमती साई (BJP)
  • गुहाराम अजगल्ली (BJP)
  • ज्योत्सना चरणदास महंत (CONGRESS)
  • अरुण साव (BJP)
  • संतोष पांडे (BJP)
  • विजय बघेल (BJP)
  • सुनील कुमार सोनी (BJP)
  • चुन्नी लाल साहू (BJP)
  • दीपक बैज (CONGRESS)
  • मोहन मंडावी(BJP)

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+