मायावती ने किया सवाल- क्या 1977 में रायबरेली की तरह इतिहास दोहराएगी वाराणसी?

नई दिल्‍ली। बसपा प्रमुख मायावती ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला करते हुए शनिवार को एक कहा कि क्या मोदी की उम्मीदवारी वाला लोकसभा क्षेत्र वाराणसी वर्ष 1977 में घटित रायबरेली वाली कहानी दोहराएगा? मायावती ने एक ट्वीट में कहा, 'पीएम श्री मोदी का गुजरात मॉडल यूपी के पूर्वांचल की भी अति-गरीबी, बेरोजगारी और पिछड़ेपन को दूर करने में थोड़ा भी सफल नहीं हो सका, जो घोर वादाखिलाफी है।' उन्होंने कहा, 'पूर्वांचल के साथ यह वादाखिलाफी और विश्वासघात तब हुआ है जब प्रधानमंत्री (मोदी) और यूपी के मुख्यमंत्री (योगी आदित्यनाथ) इसी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।

 मायावती ने किया सवाल- क्या 1977 में रायबरेली की तरह इतिहास दोहराएगी वाराणसी?

उन्होंने आगे कहा, 'योगी को तो गोरखपुर ने ठुकरा दिया है, तो क्या ऐसे में पीएम मोदी की जीत से ज्यादा वाराणसी में उनकी हार ऐतिहासिक नहीं होगी? क्या वाराणसी 1977 का रायबरेली दोहराएगा?' मायावती ने कहा, 'मोदी-योगी की डबल इंजन वाली सरकार ने विकास के बजाय केवल जाति एवं साम्प्रदायिक उन्माद, घृणा और हिंसा ही देश को दिया है, जो अति दुखद है।'

बुद्ध पूर्णिमा की दी बधाई, बताई जरूरत

मायावती ने ट्वीट करके बुद्ध पूर्णिमा की लोगों को बधाई दी और लिखा कि आज देश को भगवान बुद्ध के दिखाए गए रास्ते की सख्त जरूरत है। उन्होंने लिखा, 'बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर देशवासियों व खासकर यूपी के लोगों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। तथागत गौतम बुद्ध के शान्ति, अहिंसा, करुणा व दया के सम्बंध में राजनीतिक बयानबाजी से कहीं ज्यादा उन्हें राष्ट्रजीवन में उतारने की सबसे ज्यादा जरूरत है, जिसके बिना समाज व देश बिखर रहा है।

मानवतावाद के मसीहा तथागत गौतम बुद्ध के संदेश सम्पूर्ण मानवता के लिए ऐसी अमूल्य निधि है जिसकी बदौलत अपने देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में शान्ति व सद्भाव का वातावरण सृजित किया जा सकता है, जिसकी आज सख्त जरूरत भी है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+