पश्चिम बंगाल: टीएमसी कार्यकर्ता ने बाइक रैली के दौरान लहराई रिवॉल्वर
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बीरभूम में टीएमसी की बाइक रली के दौरान एक कार्यकर्ता के हवा में रिवॉल्वर लहराने का वीडियो सामने आया है। 29 अप्रैल को बीरभूम लोकसभा क्षेत्रों के लिए मतदान होना है। इससे पहले शनिवार को टीएमसी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने क्षेत्र, दापाल क्षेत्र में एक जुलूस निकाला। बाइक पर सवार एक कार्यकर्ता ने इसी दौरान हवा में रिवॉल्वर लहराई। जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर आया है।

घटना बीरभूम के सैंथिया इलाके में हरीशरा ग्राम पंचायत में हुई। प्रशांत मंडल के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ रैली निकाली। रैली में रिवॉल्वर लहराए जाने के सवाल पर जिला अध्यक्ष प्रशांत मोंडल ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। ब्लॉक अध्यक्ष अली ने कहा, हमने अनुमति के साथ बाइक रैली निकाली। मुझे बाइक रैली में रिवॉल्वर लहराए जाने की जानकारी नहीं है। अगर ऐसी घटनाएं होती हैं तो यह हमारी पार्टी का कार्यकर्ता नहीं होगा। इस तरह की घटनाओं को जानबूझकर हमें बदनाम करने के लिए किया गया है।
वहीं भाजपा ने इस पर कहा है कि टीएमसी के लोग आए दिन हर क्षेत्र में इस तरह से लोगों को डरा रहे हैं। लोग उनके डर के आगे कभी नहीं झुकेंगे। हम घटना के बारे में चुनाव आयोग से भी शिकायत कर रहे हैं।
पश्चिम बंगाल की सभी सीटों से जुड़ी लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज












Click it and Unblock the Notifications