केरल के वायनाड सीट से क्यों चुनाव लड़ रहे हैं राहुल गांधी, खुद किया खुलासा

नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी उत्तर प्रदेश की अमेठी संसदीय सीट के साथ-साथ केरल की वायनाड सीट से उम्मीदवारी करेंगे। इस बात का ऐलान कांग्रेस पार्टी की ओर से किया जा चुका है। हालांकि उन्होंने वायनाड लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का फैसला क्यों किया, इसका खुलासा खुद राहुल गांधी ने किया है। मंगलवार को कांग्रेस पार्टी ने आम चुनाव 2019 के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया, जिसका नाम 'हम निभाएंगे' रखा है। कांग्रेस ने अपने घोषणा-पत्र में न्यूनतम आय योजना, रोजगार सृजन और किसानों के लिए अलग बजट समेत 5 बड़े ऐलान किए हैं। घोषणा-पत्र जारी करने के बाद राहुल गांधी ने इसमें शामिल अहम बातों की जानकारी दी। इसी दौरान उनसे जब केरल की वायनाड सीट से लोकसभा चुनाव में उतरने की वजह पूछी गई तो उन्होंने उस पर भी अपनी बात रखी।

'दक्षिण भारत के लोगों को संदेश देना चाहता हूं, हम आपके साथ हैं'

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, "वहां मेरी डिमांड थी। दक्षिण भारत में एक बेहद मजबूत भावना है कि वर्तमान सरकार उन्हें अपने साथ लेकर नहीं चल रही है। नरेंद्र मोदी से दक्षिण भारत को शत्रुता महसूस होती है। उन्हें लगता है कि उन्हें इस देश के फैसलों में शामिल नहीं किया जा रहा है। इसलिए मैं दक्षिण भारत के लोगों को संदेश देना चाहता हूं कि हम आपके साथ हैं और हम आपके साथ खड़े हैं। इसलिए मैं केरल से चुनाव लड़ रहा हूं।"

पहली बार दो सीटों पर चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी

पहली बार दो सीटों पर चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी

बता दें केरल की वायनाड लोकसभा सीट से राहुल गांधी के चुनाव मैदान में उतरने की मांग लगातार उठ रही थी। आखिरकार कांग्रेस पार्टी ने 31 मार्च को इस बात का ऐलान किया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी और पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि दक्षिण भारत के पार्टी कार्यकर्ता राहुल गांधी से लगातार वायनाड सीट से चुनाव लड़ने की मांग कर रहे थे। राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं की मांग को स्वीकार कर लिया है। अब वह अमेठी के साथ-साथ केरल की वायनाड सीट से भी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

राहुल के मुकाबले में तुषार वेल्लाप्ल्ली हैं एनडीए के उम्मीदवार

राहुल के मुकाबले में तुषार वेल्लाप्ल्ली हैं एनडीए के उम्मीदवार

वायनाड सीट से राहुल गांधी का नाम फाइनल होने के बाद बीजेपी ने भी सोमवार को यहां से एनडीए उम्मीदवार का ऐलान कर दिया। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने खुद ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट में कहा, "मैं गर्व से भारत धर्म जन सेना के अध्यक्ष तुषार वेल्लाप्ल्ली को वायनाड से एनडीए का उम्मीदवार घोषित करता हूं। वो एक युवा नेता हैं, वो विकास और सामाजिक न्याय के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनके साथ, एनडीए केरल में राजनीतिक विकल्प के रूप में उभरेगा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+