भाजपा नेता ने पूछा- महागठबंधन का दूल्हा कौन? तेजस्वी ने दिया चौंकाने वाला जवाब
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) के तीसरे चरण के मतदान के बाद सभी राजनीतिक दल शेष चरणों में होने वाले चुनाव के लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं। इस बीच राजनीतिक दलों के नेता एक-दूसरे पर तीखी बयानबाजी करने का कोई मौका नहीं चूक रहे हैं। बिहार में भी नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो चुकी है। बिहार में राजनीतिक दलों के नेता एक-दूसरे को ट्विटर पर भी घेरने की कोशिश में लगे हैं। इसी तरह तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) पर भाजपा के एक नेता ने टिप्पणी की थी जिसपर राजद नेता ने पलटवार किया है।

'आपके महागठबंधन की बारात का दुल्हा कौन है?'
बीजेपी नेता पीएम पद के उम्मीदवार को लेकर विपक्षी दलों पर निशाना साधते रहे हैं। बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने भी एक ट्वीट किया और तेजस्वी यादव से पूछा, 'आपके महागठबंधन की बारात का दुल्हा कौन है? जवाब दें।' तेजस्वी यादव ने भी बीजेपी नेता के सवालों का जवाब कुछ इस तरह दिया।
ये भी पढ़ें: बिहार लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज
तेजस्वी ने कुछ ऐसे दिया जवाब
तेजस्वी ने लिखा, 'पांडे जी, जवाब ई है कि पहले बताइये दुल्हन कौन है, कैसी है, कहां की है, खानदान कइसा है? दूल्हा, बारात, बैंड-बाजा सब तैयार है..दुल्हन को तैयार करवाइए..' तेजस्वी ने इसके अलावा गिरिराज सिंह और नीतीश कुमार पर भी हमला बोला।
तेजस्वी ने नीतीश कुमार पर भी साधा निशाना
लोकसभा चुनाव के दौरान बिहार में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। हर कोई अपने विरोधी पर तीखे हमले कर रहा है। तेजस्वी ने एक और ट्वीट करते हुए हमला बोला, 'सुनो सामंती ज़मींदार विषराज सिंह, पहले वाला जमाना नहीं रहा कि अब नीतीश कुमार का लॉकेट गले में टांग पटना में दलितों की जमीन क़ब्जा लोगे। अब बिहार के दलित, पिछड़े, अतिपिछड़े एकजुट है, कॉलर पकड़ सारी ऐंठ निकाल देंगे। आपके और नीतीश जी के विषैले गठजोड़ से अब सब वाक़िफ हैं।'












Click it and Unblock the Notifications