समस्तीपुर में एक मंच पर राहुल और तेजस्वी, मोदी-नीतीश पर निशाना

पटना। शुक्रवार को बिहार के समस्तीपुर में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एक मंच पर नजर आए। इस चुनाव में पहली बार दोनों ने संयुक्त तौर पर जनसभा की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भाजपा और उसके सहयोगी दलों को निशाने पर लिया। राहुल ने मोदी को निशाने पर लिया तो तेजस्वी ने राहुल की तारीफ करते हुए उन्हें अगले पीएम के तौर पर पेश किया। समस्तीपुर सीट महागठबंधन में कांग्रेस के पास है। यहां से पार्टी ने डॉ अशोक कुमार को उम्मीदवार बनाया है।

मोदी जैसा नहीं, राहुल जैसा पीएम चाहिए: तेजस्वी

मोदी जैसा नहीं, राहुल जैसा पीएम चाहिए: तेजस्वी

तेजस्वी यादव ने यहां कहा, हमें प्रधानमंत्री ऐसा नहीं चाहिए जो अमीरों का हो, कुछ घरानों का हो। हमें प्रधानमंत्री चाहिए राहुल गांधी जैसै जो गरीब की कमजोर की बात करता हो। तेजस्वी ने कहा कि ये देश का सबसे महत्वपूर्ण चुनाव है। ये चुनाव किसी पार्टी और किसी चेहरे को जिताने का नहीं बल्कि संविधान बचाने का है। नीतीश कुमार पर जुबानी हमला बोलते हुए तेजस्वी ने कहा कि ऐसा कोई सगा नही जिसे नीतीश चाचा ने ठगा नहीं। शराबबन्दी पर तेजस्वी ने सवाल उठाया और कहा कि शराबबन्दी से ब्लैकमनी सरकार के पॉकेट में जा रही है।

राहुल ने नरेंद्र मोदी पर साधा निशाना

राहुल ने नरेंद्र मोदी पर साधा निशाना

राहुल गांधी ने समस्तीपुर में कहा कि मोदी कितने भी भाषण दें, लोग इसका जवाब देंगे। ये चौकीदार वाली बीजेपी की सरकार का टाइम ओवर हो चुका है। राहुल गांधी ने कहा कि कालाधन खत्म करने के नाम पर नोटबंदी कर दी। लोगों को बैंक के सामने खड़ा कर दिया। महिलाओं ने पैसे बचाकर रखे थे वह बैंक में डलवा दिए। आप सब के जेब से पैसे निकाले और नीरव मोदी, विजय माल्या जैसे लोगों की जेब में डाल दिया।

राहुल ने कहा, बीजेपी ने किसानों का एक रुपया माफ नहीं किया। हमारी प्रदेश की सरकारों ने जो हमने वादा किया था कांग्रेस की सरकार ने दो दिन में हर किसान का कर्जा माफ कर दिया। एक तरफ नरेंद्र मोदी 15 लोगों के 3.5 लाख करोड़ रुपये माफ करते हैं। दूसरी तरफ लाखों किसानों को कहते हैं कि तुम्हारे कर्ज माफ नहीं हो सकते।

राहुल गांधी ने मंच से लोगों से पूछा कि आप कैसा बिहार चाहते हो? बिहार का किसान बीस हजार रुपये कर्ज ले और नहीं जमा करें तो अंदर लेकिन नीरव, मेहुल चौकसी लाखों करोड़ रुपये लेकर बाहर। आखिर आप क्या करना चाहते हो? आपको तय करना है कि गरीबों की सरकार चाहिए या पूंजीपतियों की सरकार।

पढ़ें- बिहार की सभी सीटों से जुड़ी लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

विमान में खराबी के चलते लेट हुए राहुल

विमान में खराबी के चलते लेट हुए राहुल

राहुल गांधी जिस विमान से दिल्ली से पटना आ रहे थे, उसके इंजन में खराबी आ गई, जिसके चलते उन्हें दिल्ली लौटना पड़ा। इसके चलते राहुल के समस्तीपुर आने में देर हुई। उन्होंने सभा में देरी होने के चलते सभी से माफी भी मांगी। समस्तीपुर में 29 अप्रैल को मतदान होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+