एग्जिट पोल के ठीक बाद मायावती के घर पहुंचे अखिलेश, अटकलें तेज

एग्जिट पोल में सपा-बसपा के महागठबंधन को सफलता ना मिलने के बाद अखिलेश यादव आज मायावती से मिलने पहुंचे हैं।

नई दिल्ली। 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर देशभर की सियासी निगाहें अब 23 मई को आने वाले चुनाव नतीजों पर लगी हैं। चुनाव नतीजों से पहले जारी हुए एग्जिट पोल के रूझानों में देश में एक बार फिर मोदी सरकार बनती हुई नजर आ रही है। ज्यादातर एग्जिट पोल भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को स्पष्ट बहुमत दे रहे हैं। वहीं, इन एग्जिट पोल में कांग्रेस फिर से सत्ता से दूर होती हुई दिखाई दे रही है। एग्जिट पोल में यूपी में बने सपा-बसपा और आरएलडी के महागठबंधन को भी खास सफलता मिलती हुई नजर नहीं आ रही है। एग्जिट पोल के नतीजे जारी होने के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव सोमवार को सुबह बसपा सुप्रीमो मायावती से मिलने लखनऊ स्थित उनके घर पहुंचे हैं।

आगे की रणनीति को लेकर चर्चा

आगे की रणनीति को लेकर चर्चा

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सोमवार सुबह बसपा सुप्रीमो मायावती से मिलने लखनऊ स्थित उनके घर पहुंचे। सूत्रों की मानें तो दोनों नेताओं के बीच आगे की रणनीति को लेकर चर्चा हुई। थोड़ी देर की मुलाकात के बाद अखिलेश यादव अपने आवास लौट गए। हालांकि पुख्ता तौर पर दोनों के बीच हुई बातचीत को लेकर कोई खबर नहीं है। गौरतलब है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा और आरएलडी ने महागठबंधन बनाकर चुनाव लड़ा है। इस महागठबंधन को यूपी में भाजपा के सामने एक बड़ी चुनौती के तौर पर देखा जा रहा है।

एग्जिट पोल में एनडीए को बहुमत

एग्जिट पोल में एनडीए को बहुमत

गौरतलब है कि ज्यादातर एग्जिट पोल में एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिलता हुआ नजर आ रहा है। अलग-अलग एग्जिट पोल की अगर बात करें तो इंडिया टुडे एक्सिस एग्जिट पोल में एनडीए को 339-365 सीटें, न्यूज 24 चाणक्य एग्जिट पोल में एनडीए को 350 सीटें, सीएनएन-न्यूज 18 IPSOS में 336 सीटें, एबीपी न्यूज नीलसन एग्जिट पोल में एनडीए को 277 सीटें, इंडिया टीवी सीएनएक्स एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए को 300 सीटें, रिपब्लिक सी वोटर के एग्जिट पोल में एनडीए को 287 सीटें, न्यूज नेशन चैनल के एग्जिट पोल में 282 से 290 सीटें और टाइम्स नाउ-वीएमआर के एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए को 306 सीटों पर जीत मिल सकती है।

इस एग्जिट पोल में महागठबंधन मजबूत

इस एग्जिट पोल में महागठबंधन मजबूत

हालांकि इन सभी एग्जिट पोल से अलग एक एग्जिट पोल ऐसा भी है, जो भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को पूर्ण बहुमत नहीं दे रहा है। इस एग्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक भाजपा को सबसे ज्यादा नुकसान उत्तर प्रदेश में है, जहां उसकी 50 फीसदी से भी ज्यादा सीटें कम हो रही हैं। Neta-NewsX एग्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक, देश की 542 लोकसभा सीटों (एक सीट पर अभी चुनाव होना बाकी है) में से भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाला एनडीए 242 सीटों पर जीत हासिल कर सकता है, जोकि बहुमत के जादुई आंकड़े 272 से 30 सीटें कम है। वहीं, कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूपीए 164 सीटों पर जीत दर्ज करता हुआ नजर आ रहा है।

कौन बनेगा किंगमेकर

कौन बनेगा किंगमेकर

इस एग्जिट पोल के नतीजों को मानें तो उत्तर प्रदेश में 43 सीटें सपा (20 सीट), बसपा (22 सीट) और आरएलडी (एक सीट) महागठबंधन के खाते में जा सकती हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में यूपी में 73 सीटों पर जीत हासिल करने वाला एनडीए इस बार महज 33 सीटों पर सिमटता हुआ नजर आ रहा है। इस हिसाब से यूपी में भाजपा को बड़ा नुकसान हो रहा है। वहीं, यूपी में लोकसभा की 4 सीटें कांग्रेस को मिल सकती हैं। एग्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक, 2019 के लोकसभा चुनाव में किसी भी पार्टी या गठबंधन को स्पष्ट बहुमत नहीं मिल रहा है। इस स्थिति में तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस), बीजू जनता दल (बीजेडी), तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) और यूपी का महागठबंधन (SP BSP Mahagathbandhan) किंगमेकर की भूमिका में नजर आ सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+