पापा शत्रुघ्न सिन्हा के लिए सोनााक्षी सिन्हा ने मांगा वोट, लोगों ने कहा- माफ करना इस बार तो कोई चांस ही नहीं

मुंबई। लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के लिए आज वोटिंग हो रही है। इस चरण में 59 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इसमें बिहार के पटना साहिब सीट पर भी पोलिंग हो रही है। इस सीट से बॉलीवुड एक्टर और कांग्रेस के नेता शत्रुघ्न सिन्हा और भाजपा से रविशंकर प्रसाद उम्मीदवार हैं। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपने पिता के लिए सोशल मीडिया पर कैंपेन करती नजर आईं। सोनाक्षी ने ट्वीटर पर लोगों से आग्रह किया कि वे शत्रुघन सिन्हा को एक बार फिर पार्लियामेंट तक पहुंचाएं। हालांकि सोनाक्षी के इस पोस्ट पर कई लोगों ने तीखी प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। बता दें कि सिन्हा ने कुछ समय पहले ही भारतीय जनता पार्टी का दामन छोड़कर कांग्रेस का हाथ थामा था।

क्‍या लिखा सोनाक्षी सिन्‍हा ने

सोशल मीडिया पर सोनाक्षी सिन्हा ने लिखा- बिहार, अपने बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा को वोट देने समय आ गया है। ईवीएम पर दो नंबर दबाकर हाथ के निशान को जिताए।

लोगों ने दिया कुछ ऐसा रिएक्‍शन

लोगों ने दिया कुछ ऐसा रिएक्‍शन

सोनाक्षी सिन्हा के इस पोस्ट पर कई लोगों ने उन्हें सपोर्ट किया तो कुछ ने उन्हें ट्रोल भी किया। एक ने लिखा- सॉरी सोनाक्षी हम आपसे प्यार करते हैं, पर हमारे लिए देश पहले है। वहीं, एक यूजर ने लिखा- 10 साल से शत्रुघ्न सिन्हा पटना साहिब से सांसद है। मुझे याद नहीं कि वह हमारे क्षेत्र का दौरा करने आए थे।

लखनऊ से चुनावी मैदान हैं सोनाक्षी की मां पूनम सिन्‍हा

लखनऊ से चुनावी मैदान हैं सोनाक्षी की मां पूनम सिन्‍हा

सोनाक्षी सिन्हा की मम्मी पूनम सिन्हा लखनऊ से चुनाव लड़ रही हैं। पूनम सिन्हा समाजवादी पार्टी से उम्मीदवार हैं। लखनऊ से उनका मुकाबला गृहमंत्री राजनाथ सिंह के साथ है। सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी मम्मी के लिए रोड शो किया था।

वर्कफ्रंट पर सोनाक्षी सिन्‍हा

वर्कफ्रंट पर सोनाक्षी सिन्‍हा

वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी हाल ही में मल्टीस्टारर फिल्म कलंक में नज़र आईं थी। इस फिल्म में वरुण धवन, आलिया भट्ट, संजय दत्त, माधुरी दीक्षित जैसे सितारे नज़र आए थे। इस फिल्म के बाद वे सलमान खान के साथ दबंग 3 में दिखाई देंगी। इसके अलावा वे अक्षय कुमार के साथ मिशन मंगल में भी काम कर रही हैं। मिशन मंगल एक मल्टीस्टारर फिल्म है। इसके अलावा वे नवदीप सिंह की फिल्म में कैमियो भी निभाती हुई दिखेंगी। इस फिल्म में सैफ अली खान एक बेहद अलग रोल में नज़र आने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+