प्रियंका गांधी के फर्स्ट टाइम वोटर रेहान ने नहीं डाला वोट, बताई वजह
नई दिल्ली। रविवार (12 मई) को लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2019) के लिए छठे चरण का मतदान हुआ। इस चरण में दिल्ली में भी वोट डाले। रविवार हो प्रियंका गांधी, रॉबर्ट वाड्रा और राहुल गांधी ने दिल्ली में अपना वोट डाला। इस दौरान प्रियंका के बेटे रेहान उनके साथ नहीं दिखे। प्रियंका के बेटे रेहान 19 साल के हैं, ऐसे में वो इस दफा पहली बार वोट डालते लेकिन वो फर्स्ट टाइम वोटर नहीं बन पाए।

प्रियंका ने बताई रेहान के वोट ना डालने की वजह
प्रियंका गांधी ने बताया कि रेहान उनके साथ वोट डालने नहीं आए क्योंकि वो दिल्ली में नहीं है। रेहान पढ़ाई के लिए लंदन लौट गए हैं, ऐसे में वो वोट नहीं डाल पाए। प्रियंका के दोनों बच्चे बेटा रेहान और बेटी मिराया पढ़ाई कर रहे हैं। इलेक्शन के दौरान दोनों कई बार अपनी मां प्रियंका और मामा राहुल गांधी के साथ दिखे थे।

प्रियंका के साथ मंच पर दिखे थे रेहान और मिराया
चुनाव के दौरान प्रियंका गांधी जब केरल की वायनाड सीट पर राहुल गांधी के लिए प्रचार करने गई थीं। तो रेहान और मिराया उनके साथ दिखे थे। उन्होंने मंच से दोनों को जनता से मिलवाया भी था। अमेठी में भी रोड शो के दौरान राहुल के साथ दोनों भाई-बहन दिखे थे। अमेठी और वायनाड दोनों जगह से राहुल चुनाव लड़ रहे हैं।

दिल्ली की सभी सीटों पर हुआ मतदान
2019 के लोकसभा चुनाव के छठे चरण में रविवार को 7 राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ। छठे चरण में यूपी की सबसे ज्यादा 14 लोकसभा सीटों पर वोट डाले गए। हरियाणा की 10 सीटें, देश की राजधानी दिल्ली की 7 सीटें, मध्य प्रदेश की 8, पश्चिम बंगाल की 8, बिहार की 8 और झारखंड की 4 सीटों पर मतदान हुआ। 17वीं लोकसभा के लिए हो रहे आम चुनाव में अब सिर्फ एक चरण का चुनाव बचा है। 19 मई को सातवें चरण का चुनाव होगा, जिसके बाद 23 मई को नतीजों का ऐलान होगा।
पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज












Click it and Unblock the Notifications