गुजरात के पूर्व सीएम शंकर सिंह वाघेला का बड़ा बयान, कहा- गोधरा की तरह पुलवामा हमला भी बीजेपी की साजिश
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा (Pulwama Terror Attack) में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले पर सियासत बदस्तूर जारी है। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और एनसीपी नेता शंकर सिंह वाघेला (Shankersinh Vaghela) ने बड़ा आरोप लगाते हुए पुलवामा हमले को बीजेपी की साजिश करार दिया है। एनसीपी नेता ने कहा कि बीजेपी चुनाव जीतने के लिए आतंकवाद का सहारा लेती रही है। पिछले 5 सालों में तमाम आतंकवादी हमले हुए। शंकर सिंह वाघेला के इस बयान से एक बार फिर सियासत गरमा सकती है।

पुलवामा आतंकी हमला बीजेपी की साजिश - वाघेला
शंकर सिंह वाघेला ने कहा कि पुलवामा आतंकी हमला बीजेपी की साजिश थी जैसे गोधरा कांड। एनसीपी नेता ने कहा कि पुलवामा हमले में आरडीएक्स ले जाने के लिए जिस गाड़ी का इस्तेमाल किया गया था, उसका रजिस्ट्रेशन नंबर गुजरात का था। वाघेला ने कहा कि गोधरा भी बीजेपी की साजिश थी।

बालाकोट में कोई नहीं मरा- वाघेला
उन्होंने बालाकोट एयर स्ट्राइक को भी सोची-समझी साजिश करार दिया। वाघेला ने कहा कि बालाकोट एयरस्ट्राइक में कोई नहीं मरा। कोई भी इंटरनैशनल एजेंसी ये साबित नहीं कर सकी कि वहां 200 आतंकी मारे गए, ये होना ही था। वाघेला ने कहा कि पुलवामा को लेकर खुफिया सूत्रों से जानकारी मिलने के बावजूद कोई कदम नहीं उठाया गया। वाघेला ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर बालाकोट को लेकर जानकारी थी तो पहले ही इन आतंकी कैंप के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की गई।

भाजपा का गुजरात मॉडल झूठा- वाघेला
बीजेपी पर हमला बोलते हुए वाघेला ने कहा कि भाजपा का गुजरात मॉडल झूठा है, राज्य कई मुश्किलों का सामना कर रहा है। बीजेपी नेता अपनी पार्टी से नाराज हैं और उन्हें लग रहा है कि वे बंधुआ मजदूर हैं। बता दें कि 14 फरवरी को पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले में हुए आतंकी हमले में 40 जवान शहीद हुए थे। इस हमले के पीछे पाकिस्तान संचालित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का हाथ था।
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? अमेरिकी हमले से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications