मुरादाबाद से नहीं लड़ना चाहते राज बब्बर, कांग्रेस आलाकमान से मांगी ये सीट

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और मुरादाबाद से प्रत्याशी राज बब्बर की सीट बदली जा सकती है। कांग्रेस ने बब्बर को मुरादाबाद से प्रत्याशी बनाया है लेकिन बताया जा रहा है कि वो इससे खुश नहीं हैं। राज बब्बर चाहते हैं कि उनको फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया जाए। ऐसे में कांग्रेस उनका नाम मुरादाबाद से वापस लेकर फतेहपुर सीकरी से उतार सकती है।

मुरादाबाद में हो रहा था विरोध

मुरादाबाद में हो रहा था विरोध

मुरादाबाद से राज बब्बर का नाम घोषित होने के बाद उनको यहां से कोई अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली थी। बताया गया है कि राज बब्बर तक भी ये मैसेज पहुंचा दिया गया था कि यहां वो भाजपा और महागठबंधन के प्रत्याशी के साथ मुकाबला नहीं कर पाएंगे। सपा-बसपा के कुछ नेताओं की ओर से ये भी कहा गया कि वो मुस्लिम मतों का बंटवारा करने आए हैं। ऐसे मे राज बब्बर ने सीट बदलने की दरख्वास्त आलाकमान से कर दी है।

फतेहपुर सीकरी में हो सकता है त्रिकोणीय मुकाबला

फतेहपुर सीकरी में हो सकता है त्रिकोणीय मुकाबला

फतेहपुर सीकरी सीट पर भाजपा से राजकुमार चाहर प्रत्याशी हैं, भाजपा ने यहां से सांसद चौधरी बाबूलाल की टिकट काट दी है। वहीं बसपा ने राजवीर सिंह को प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस से राजबब्बर प्रत्याशी होते हैं तो यहां मुकाबला त्रिकोणीय हो सकता है। इस तरह की भी चर्चा है कि राज बब्बर के लिए नामांकन पत्र खरीदा लिया गया है और 25 मार्च को नामांकन पत्र जमा कर सकते हैं।

फतेहपुर से 2009 में लड़ चुके चुनाव, आगरा से रहे है सांसद

फतेहपुर से 2009 में लड़ चुके चुनाव, आगरा से रहे है सांसद

राज बब्बर 2009 में फतेहपुर सीकरी सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। ये चुनाव वो बसपा कैंडिडेट से नजदीकी मुकाबले में 9 हजार वोटों से हार गए थे। फतेहपुर के पड़ोस की आगरा सीट से राज बब्बर 1999 और 2004 में सांसद रह चुके हैं। राज बब्बर आगरा का गृह जनपद भी है। ऐसे में उनका यहां काफी प्रभाव है। 2014 में राज ने गाजियाबाद से चुनाव लड़ा था, जिसमें वो भाजपा के वीके सिंह से भारी वोटों से हार गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+