Lok Sabha Elections 2019: यूपी में कांग्रेस की रणनीति, प्रियंका गांधी की भूमिका का राहुल गांधी ने किया खुलासा

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश में गठबंधन को लेकर पहली बार खुलकर अपनी बात लोगों के सामने रखी है। एनडीटीवी को दिए साक्षात्कार में राहुल गांधी ने कहा कि हम इस बात को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त हैं कि यह चुनाव हम जीत रहे हैं, भाजपा कतई यह चुनाव नहीं जीतने वाली है। मैं अपने आंकड़ों के आधार पर यह पुख्ता तौर पर कह सकता हूं कि भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी यह चुनाव जीतने नहीं जा रहे हैं।

जहां हमारे पास मजबूत उम्मीदवार वहां हम लड़ रहे हैं

जहां हमारे पास मजबूत उम्मीदवार वहां हम लड़ रहे हैं

राहुल ने कहा कि यब बिल्कुल साफ है कि उत्तर प्रदेश में सेक्युलर ताकतें चुनाव जीतने जा रही हैं, फिर चाहे वह सपा, बसपा या कांग्रेस है। जहां भी हमारे पास मजबूत उम्मीदवार नहीं था, वहां हमने सपा-बसपा के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारा है, हमने फैसला लिया है कि हम भाजपा को वहां पर नुकसान पहुंचाएंगे, जहां पर हमारे पास मजबूत उम्मीदवार हैं, वहां हमने उम्मीदवार उतारा है, वहां हम चुनाव लड़ रहे हैं।

बहन और ज्योतिर को दिया साफ संदेश

बहन और ज्योतिर को दिया साफ संदेश

राहुल गांधी ने का कि मैंने अपनी बहन और ज्योतिरादित्य को साफ कहा है कि हमारा मुख्य लक्ष्य है भाजपा को हराना, जहां पर हम चुनाव नहीं जीत सकते हैं वहां पर हमे गठबंधन का साथ देना है। मैं साफ करना चाहता हूं कि गठबंधन और कांग्रेस उत्तर प्रदेश से भाजपा को साफ कर देंगे। राहुल गांधी ने कहा कि मैं इस बात को बिल्कुल पुख्ता तौर पर कहना चाहता हूं कि इस चुनाव में हार रही है और नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे।

हम वोट कटवा नहीं

हम वोट कटवा नहीं

जिस तरह से कांग्रेस पर उत्तर प्रदेश में वोट कटवा पार्टी होने का आरोप लगा उसपर भी राहुल गांधी ने खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि जहां पर हमे लगता है कि हम चुनाव जीत सकते हैं, वहां पर हम लड़ रहे हैं, लेकिन जहां पर हम नहीं जीत सकते हैं वहां पर हम नहीं चुनाव लड़ रहे हैं। उत्तर प्रदेश के परिपेक्ष्य में बात करें तो कांग्रेस मायावती और सपा के लिए चुनौती है। व्यक्तिगत तौर पर मैं मायावती और अखिलेश यादव जी की इज्जत करता हूं। मैं समझता हूं कि वहां पर सेक्युलर गठबंधन है, वह भाजपा को निश्चित रूप से कुचल देगा। बता दें कि उत्तर प्रदेश में लोकसभा की कुल 80 सीटें हैं, पिछले चुनाव में यहां बसपा का खाता भी नहीं खुला था और कांग्रेस के खाते में सिर्फ दो सीटें आई थी।

 सेक्युलर ताकतें जीतेंगी

सेक्युलर ताकतें जीतेंगी

मुझे अपनी पार्टी की खुद की स्थिति को मजबूत करना है, लेकिन हम इसके साथ ही गठबंधन का भी साथ दे रहा हूं। सपा और बसपा ने रणनीति वजहों की वजह से हमसे गठबंधन नहीं किया। लेकिन हमारा मुख्य लक्ष्य भाजपा को हराना है। उत्तर प्रदेश में लंबे समय की कांग्रेस की रणनीति की बात करें तो मैंने अपनी बहन और ज्योतिरादित्य को साफ कर दिया है कि हमे अपनी पार्टी को अगले विधानसभा चुनाव के लिए मजबूत करना है। लोकसभा चुनाव की बात करें तो हम अपनी जगह के लिए लड़ रहे हैं, हमारी एक विचारधारा है, हम अपनी विचारधारा के लिए लड़ रहे हैं। जहां पर भी हम जीत सकते हैं वहां पर हम चुनाव लड़ रहे हैं, बाकी जगहों पर गठबंधन का समर्थन कर रहे हैं।

प्रियंका को लेकर पहले ही ले लिया गया था फैसला

प्रियंका को लेकर पहले ही ले लिया गया था फैसला

वहीं जब राहुल गांधी से पूछा गया कि क्या हार की डर की वजह से प्रियंका गांधी को वाराणसी से चुनाव लड़ने से रोका गया तो इसपर राहुल गांधी ने कहा कि प्रियंका गांधी को लेकर बहुत पहले यह फैसला लिया जा चुका था कि प्रियंका गांधी वाराणसी से चुनाव नहीं लड़ेंगी। मैंने इस तरह का कोई इशारा नहीं दिया कि प्रियंका गांधी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगी।

लोकसभा चुनाव से जुड़ी हर खबर के लिए यहां पर क्लिक करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+