राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, कांग्रेस हर गरीब परिवार को सालाना 72 हजार रुपए देगी

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को न्यूनतम आय गांरटी योजना को लेकर बड़ा ऐलान किया है। लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी ने ऐलान किया है कि कांग्रेस सत्ता में आती है तो इस स्कीम के तहत देश के 20 प्रतिशत सबसे गरीब परिवारों को 72 हजार रुपए सालाना देगी। उन्होंने बताया कि हर परिवार की आय कम से कम 12 हजार रुपए प्रति माह सुनिश्चित की जाएगी। किसी परिवार की आय 12 हजार से कम है तो सरकार बाकी पैसा देकर 12 हजार महीना की आय सुनिश्चित करेगी। यानी 12,000 से कम आय वाले परिवार इस स्कीम के तहत आएंगे।

25 करोड़ लोगों को मिलेगा लाभ

25 करोड़ लोगों को मिलेगा लाभ

राहुल गांधी ने बताया कि न्यूनतम गारंटी योजना के तहत 5 करोड़ परिवार और 25 करोड़ लोग सीधे लाभान्वित होंगे। ये पैसा सीधे परिवारों के खाते में जाएगा। राहुल ने कहा, लोग मुझसे पूछते हैं कि मिनिमम आमदनी की लाइन क्या होगी तो मैं बता दूं कि लाइन जो है वो 12,000 रुपए महीने की होगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने कहा कि वो देश की गरीबी को खत्म करना चाहते हैं और इसके लिए वो ये स्कीम लेकर आए हैं।

कांग्रेस गरीब को न्याय देगी

कांग्रेस गरीब को न्याय देगी

राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस एक ऐतिहासिक स्कीम लेकर आ रही है जो भारत ही नहीं दुनिया के लिए अनोखी होगी। बीते पांच साल से देश का कमजोर आदमी पिस रहा है, ऐसे में कांग्रेस अब इन लोगों को न्याय देगी। नरेंद्र मोदी हिन्दुस्तान के सबसे अमीर लोगों को पैसा दे सकते हैं तो हम देश के सबसे गरीब लोगों को पैसा दे सकती है। देश के 20 प्रतिशत सबसे गरीब परिवारों को सरकार 72000 रुपए देगी।

मनरेगा करके दिखाया, इसे भी करके दिखाया

मनरेगा करके दिखाया, इसे भी करके दिखाया

राहुल गांधी ने कहा कि इस स्कीम पर काफी काम किया है और ये कोई हवा-हवाई वादा नहीं है। हमने मनरेगा लाए और इस पर काम करके दिखाया। ऐसे ही इसे भी करके दिखाएंगे। मनरेगा में 14 करोड़ लोगों को गरीबी से निकाला, इस स्कीम से 25 करोड़ लोगों को गरीब से निकाला जाएगा। राहुल ने कहा कि बेहद कम कमा रहा आदमी बिना मदद के गरीबी से नहीं निकल सकता इसलिए सरकार उसकी मदद करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+