प्रियंका-राहुल का भाजपा पर हमला, आप लोग राष्ट्रवादी तो पाकिस्तान नहीं हिन्दुस्तान की बात करिए

Recommended Video

    Priyanka Gandhi ने राष्ट्रवाद पर PM Modi को दिया ये शानदार जवाब | Watch Video | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सीकरी में प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी और भाजपा को निशाने पर लिया। प्रियंका ने कांग्रेस की रैली में कहा कि भाजपा के लोग राष्ट्रवादी होने की बात कहते हैं लेकिन उनके काम वैसे नहीं। प्रियंका ने कहा कि राष्ट्रवादी लोगों का काम देश के गरीब, नौजवान, किसान की बात सुनना है ना कि लोकतंत्र का गला घोंटना। प्रियंका ने यहां कहा कि भाजपा सिर्फ झूठे प्रचार के जरिए अपनी छवि चमका रही है। राहुल गांधी ने यहां कहा कि हम फर्जी बातें नहीं करते इसलिए हमने अर्थशास्त्रियों से बात की और तब न्याय योजना लेकर आए। फतेहपुर सीकरी में कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष राज बब्बर को उम्मीदवार बनाया है।

    भाजपा के राष्ट्रवाद पर बरसीं प्रियंका,राहुल ने की न्याय की बात

    भाजपा के राष्ट्रवाद पर बरसीं प्रियंका,राहुल ने की न्याय की बात

    राहुल गांधी ने यहां कहा कि हमने हमने न्याय योजना के लिए वो किया है जो जमीन पर संभव है। ना कि 15 लाख देने का वादा किया है। हम नोटबंदी की तरह का फैसला करके देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद नहीं कर सकते, इसलिए हमने विशेषज्ञों से बात करके ये योजना तैयार की। राहुल ने भारी प्रचार और भ्रष्टाचार को लेकर भी नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। राहुल ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने आम लोगों का पैसा चोरी किया है, जिससे वो अब प्रचार कर रहे हैं।

    प्रियंका गांधी ने यहां कहा, 'भाजपा के लोग कहते हैं कि हम राष्ट्रवादी हैं लेकिन मैं कहती हूं कि आप राष्ट्रवादी हैं तो शहीदों का अपमान बंद कर दीजिए, उन स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान बंद करिये, जिन्होंने इस देश की नींव डाली और देश को आजाद किया। आप राष्ट्रवादी हैं तो पाकिस्तान की नहीं हिन्दुस्तान की बात करिए। नौजवानों, महिलाओं, गरीबों को बताइए कि आपने उनके लिए क्या किया और क्या करेंगे। आप राष्ट्रवादी हैं तो आपने देशभर से आपके दर पर आए किसानों की बात क्यों नहीं सुनी। जब किसी की धर्म के नाम पर हत्या हुई तो आपने उनके हत्यारों को सम्मानित क्यों किया। आप राष्ट्रवादी हैं तो लोकतंत्र को पसंद क्यों नहीं करते, लोगों की जुबान क्यों बंद करना चाहते हैं।

    भाजपा कर रही झूठा प्रचार: प्रियंका

    भाजपा कर रही झूठा प्रचार: प्रियंका

    प्रियंका गांधी ने कहा कि चुनाव चल रहा है और प्रचार में भाजपा छाई हुई है। अखबारों में, टीवी पर तो भाजपा है ही रेल के भीतर कप तक पर उनका प्रचार है। प्रचार देखकर तो लगता है कि ना जाने कितना काम हुआ है लेकिन जो सच जमीन पर है वो बिल्कुल अलग है। गांधी ने कहा, मैं उत्तर प्रदेश में घूम रही हूं तो सच सामने आता है। हर गली मुहल्ले में नौजवान बेरोजगार हैं, वो हताश दिखते हैं। किसान बताते हैं कि उपज का जो दाम मिलता है, वो उनकी लागत के बराबर भी नहीं है। किसान और बेरोजगार की जो हकीकत है, उसे वो प्रचार से छुपा देना चाहते हैं। इस झूठ को सब समझ रहे हैं। जो हक मांग रहा है, आवाज उठा रहा है उसे देशद्रोही कहा जा रहा है। किसानों, महिलाओं पर लाठियां चल रही हैं।

    जब प्रियंका की फिसली जुबान

    प्रियंका गांधी ने कहा, ये देश सत्य से भटकने वाले और असत्य कहने वालों को सबक सिखाता है और आपको भी सिखाएगी। गांधी ने कहा कि हम न्याय योजना लेकर आए हैं, गरीब के नकद पैसा, स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए योजनाएं हमारे घोषणा पत्र में हैं। हम मुद्दों पर बात करना चाहते हैं। इसलिए कांग्रेस के पक्ष में आपको आना है। इस दौरान प्रियंका की जुबान भी फिसल गई। उन्होंने कहा कि हम ऐसी योजना लाएं हैं, जिससे आपको असपतालों में स्वास्थ्य मुफ्त मिलेगा। प्रियंका ने बात को संभालते हुए कहा कि स्वास्थ्य नहीं स्वास्थ्य जांच। इसके बाद हंसते हुए प्रियंका ने कहा कि वैसे स्वास्थ्य भी मिल जाए तो अच्छा है।

    यहां क्लिक करें और पढ़ें लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+