Lok sabha elections 2019: देशभर की 542 सीटों पर वोटिंग खत्म, 23 को होगी मतगणना

नई दिल्ली। लोकतंत्र के सबसे बड़े त्योहार लोकसभा चुनाव 2019 के लिए आज देशभर की 542 सीटों के लिए वोटिंग खत्म हो गई है। चुनाव आयोग ने चुनाव खत्म संपन्न होने के ऐलान कर दिया है। अब 542 सीटों पर उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 23 मई को होगा जब मतगणना होगा। उसी दिन यह साफ होगा कि केंद्र में किसकी सत्ता आती है और किस सीट से कौन से उम्मीदवार को जीत हासिल हुई है।

Lok sabha elections 2019: Polling concluded in 542 parliamentary constituencies in india

बता दें कि रविवार को लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के लिए वोटिंग हुई। जिसमें यूपी, पंजाब, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मध्य प्रदेश और अन्य राज की कुल 59 सीटों के लिए मतदान संपन्न हो गया। चुनाव आयोग ने इस बार कुल सात चरणों में मतदान कराने का फैसला किया था। जिसमें पहले चरण में 91 सीटें थी, जिसके लिए 11 अप्रैल को वोटिंग हुई। इसके बाद दूसरे चरण के लिए 97 सीटों पर 18 अप्रैल को मतदान हुआ।

तीसरे चरण के लिए 115 सीटों पर 23 अप्रैल को वोट पड़े। चैथे चरण के लिए 71 सीटों पर 29 अप्रैल को वोट डाले गए। पांचवें चरण के लिए 51 सीटों पर 6 मई को मतदान हुआ। छठे चरण के लिए 59 सीटों पर 12 मई को चुनाव हुए और सातवें चरण के लिए 59 सीटों पर 19 मई को वोटिंग हुई। इस तरह से कुल 542 सीटों पर चुनाव खत्म हो गया है। देश के कुछ हिस्सों में छिटपुट घटनाओं को छोड़ दें तो मतदान शांति पूर्व संपन्न हुआ है।

चुनाव आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में कुल 7.27 करोड़ मतदाताओं ने हिस्सा लिया। जिसमें 3.47 करोड़ महिलाएं हैं। इसके अलावा 3 हजार 377 थर्ड जेंडर वोटर ने अपने मत का प्रयोग किया है। चुनाव खत्म होने के बाद इससे संबंधित आंकड़े धीरे-धीरे आने लगे हैं। थोड़ी देर में यह भी साफ हो जाएगा कि किस राज्य में किस सीट पर कितने प्रतिशत वोट पड़े हैं।

यह भी पढ़ें- Exit Poll 2019 Rajasthan से पहले जानें किस पार्टी का पलड़ा भारी, क्या रहा है अब तक सीटों की हार-जीत का ट्रेंड

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+