Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

राजीव गांधी को लेकर पायल रोहतगी ने स्वरा भास्कर को सुनाई खरी-खोटी, तो एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 अब अपने आखिरी दौर में पहुंच चुका है। पांच चरणों का चुनाव संपन्न हो गया है, वहीं दो फेज के लिए वोटिंग अभी बाकी है। इसके बाद 23 मई को चुनाव नतीजे आएंगे। इस चुनावी समर में जहां एक ओर सियासी पार्टियों के दिग्गज नेता लगातार अपने विरोधियों पर निशाना साध रहे हैं। वहीं इस चुनावी घमासान का असर बॉलीवुड में भी देखने को मिल रहा है। ताजा मामला बॉलीवुड अभिनेत्री पायल रोहतगी से जुड़ा हुआ है, जिन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए अभिनेत्री स्वरा भास्कर पर जमकर निशाना साधा है। राजीव गांधी का जिक्र करते हुए उन्होंने स्वरा भास्कर को उनके 'फेमिनिस्ट' होने की बात पर घेरा तो बॉलीवुड अभिनेत्री ने भी उस वीडियो को रीट्वीट करते हुए पायल रोहतगी को करारा जवाब दिया।

ट्विटर पर VIDEO पोस्ट कर पायल रोहतगी ने स्वरा को घेरा

पायल रोहतगी ने 9 मई की रात में अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया, साथ ही उन्होंने ट्वीट में स्वरा भास्कर को 'स्वरा आंटी' कहकर संबोधित किया। उन्होंने लिखा, "स्वरा आंटी खुद को फेमिनिज्म की समर्थक कहती हैं और कांग्रेस, आप और सीपीआई उम्मीदवार कन्हैया कुमार को सपोर्ट कर रही हैं। क्या कमाल का समर्थन है।" इस ट्वीट के साथ-साथ अपने शेयर किए गए वीडियो में पायल रोहतगी ने कहा, "आप अपने आपको फेमिनिस्ट भी कहती हैं, आप जिस पार्टी को सपोर्ट करती हैं, कांग्रेस पार्टी उसके जो प्राइम मिनिस्टर थे राजीव गांधी, उन्होंने शाह बानो, जिनको उनके हसबैंड ने 62 की उम्र में ट्रिपल तलाक दिया था। वो लेडी जो पांच बच्चों की मां थी उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में केस फाइल किया था और उन्हें इसमें जीत हासिल हुई थी। उस समय सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि उनके हसबैंड को एलिमनी पे करनी होगी। लेकिन आप जिस पार्टी को सपोर्ट करती हैं वो पार्टी एंटी इंडियन मुस्लिम वुमन है, क्योंकि वो न तो ट्रिपल तलाक बिल पास होने देते हैं।" पायल रोहतगी यही नहीं रूकी उन्होंने जमकर स्वरा भास्कर को खरी-खोटी सुनाई।

पायल को स्वरा का जवाब- 'दीदी, पानी पी लो'

हालांकि पायल रोहतगी ने जिस तरह से वीडियो शेयर करके स्वरा भास्कर पर निशाना साधा, वहीं स्वरा भास्कर ने भी पायल रोहतगी का वीडियो रीट्वीट करते हुए उन्हें बड़ा ही दिलचस्प जवाब दिया। स्वरा भास्कर ने सिर्फ इतना ही लिखा, "दीदी, पानी पी लो!" दरअसल, सोशल मीडिया पर पायल और स्वरा की तकरार पहले भी देखने को मिली है, हालांकि इस बार मामला थोड़ा और आगे बढ़ गया है।

स्वरा और पायल पहले भी आ चुके हैं आमने-सामने

स्वरा और पायल पहले भी आ चुके हैं आमने-सामने

बता दें कि पायल रोहतगी ने इससे पहले भी कई वीडियो शेयर किए हैं, जिसमें उनका आक्रामक तेवर देखने को मिला था। वहीं बात करें स्वरा भास्कर की तो उन्होंने इस चुनाव में आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार आतिशी के लिए दिल्ली में चुनाव प्रचार किया है। आतिशी के साथ-साथ स्वरा ने बेगुसराय से सीपीआई के उम्मीदवार कन्हैया के समर्थन में भी वोट मांगने पहुंची थीं।

अपने राज्य की विस्तृत चुनावी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+