तमिलों के सम्मान के लिए वोट कीजिए- पी चिदंबरम

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने आज लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वोट देने के बाद चिदंबरम ने कहा कि तमिलो के अधिकार को बचाने के लिए वोट कीजिए। चिदंबरम ने तमिलनाडु के सिवगंगा के कंदलूर स्थित पोलिंग बूथ पर वोट दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस और डीएमके मिलकर चुनाव में जीत दर्ज करेंगे। लोगों को तमिल के सम्मान के लिए वोट करना चाहिए, मैंने बदलाव के लिए वोट किया है।

chidambaran

वहीं पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम ने भी आज अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वह सिवगंगा लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं, वह भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एच राजा के खिलाफ मैदान में हैं। कार्ति को यहां से 2014 में भी कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया था, लेकिन वह चौथे पायदान पर रहे थे। एच राजा ने भी 2014 में यहां से चुनाव लड़ा था, लेकिन वह तीसरे पायदान पर रहे थे। बता दें कि तमिलनाडु में सभी लोकसभा सीटों पर एक ही चरण में मतदान होगा, लोकसभा चुनाव के नतीजे 23 मई को घोषित किए जाएंगे।

लोकसभा चुनाव से जुड़ी हर खबर के लिए यहां पर क्लिक करें

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव इस बार सात चरण में हो रहे हैं, आज दूसरे चरण का मतदान हो रहा है। यह मतदान 12 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में हो रहा है। आज कुल 95 लोकसभा सीटों पर लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। दूसरे चरण में जिन लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें सबसे ज्यादा तमिलनाडु की 38 और कर्नाटक की 14 सीटें हैं। इनके अलावा उत्तर प्रदेश की 8, बिहार की 5, महाराष्ट्र की 10, ओडिशा की 5, असम की 5, छत्तीसगढ़ की 3, पश्चिम बंगाल की 3, जम्म कश्मीर की 2, मणिपुर की 1 और पुडुचेरी की 1 लोकसभा सीट पर दूसरे चरण में शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+