Lok Sabha Elections 2019: पंजाब में इन चार मतदान केंद्र पर नहीं पड़ा एक भी वोट, सामने आई यह वजह
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण के लिए रविवार को वोटिंग खत्म हो गई। लोग अपने मत का प्रयोग करने के लिए घरों से बाहर निकले और पोलिंग बूथ तक पहुंचे, लेकिन पंजाब के फिरोजपुर संसदीय क्षेत्र के चार बूथ ऐसे रहे जहां कोई वोट डालने नहीं पहुंचा। जिन बूछ पर कोई वोट डालने नहीं पहुंचा उनमें 61, 62, 63 और 64 नंबर के बूथ थे। यहां पर अधिकारी और कर्मचारी सुबह से पोलिंग बूथ पर बैठे रहे लेकिन शाम तक कोई भी मताधिकार का प्रयोग करने नहीं पहुंचा।

चार पोलिंग बूथ पर एक भी वोट नहीं पड़ने की खबर के बाद पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी एस करुणा राजू ने बताया कि सूचना है कि इन पोलिंग बूथ पर मतदान नहीं हुआ है। जबकि इस चारों पोलिंग बूथ को मिलाकर कुल 4,500 मतदाता पंजीकृत हैं। मामले की जांच किए जाने के बाद राजू ने बताया कि सेना की इकाइयां यहां से चली गई है इसलिए यहां कोई वोट डालने नहीं पहुंच सका।
यह भी पढ़ें- अमित शाह ने एनडीए नेताओं को डिनर पर बुलाया
बता दें कि चुनाव आयोग की ओर से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इस बार कुल सात चरणों में वोटिंग होनी थी। जिसके लिए रविवार सातवें चरण के लिए आठ राज्यों की कुल 59 सीटों पर वोटिंग हुई। चुनाव आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार शाद 7 बजे तक पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर 60.43 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।
वोटिंग खत्म होने के बाद एग्जिट पोल के नतीजे भी आ गए हैं। लगभग-लगभग जितने भी एग्जिट पोल आए हैं उनमें मोदी सरकार को बहुमत हासिल करते हुए दिखाया गया है। हालांकि केंद्र में किसकी सत्ता बनेगी इसका फैसला को 23 मई को ही होगा वो भी मतगणना के बाद।
यह भी पढ़ें- पंजाब की फिरोजपुर लोकसभा सीट से जुड़ी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें












Click it and Unblock the Notifications