अमित शाह ने एनडीए नेताओं को डिनर पर बुलाया, कल होगी कैबिनेट मंत्रियों की बैठक

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2019) के तहत सातों चरण का मतदान समाप्त हो चुका है। मतदान समाप्त होने के बाद आए अधिकांश एग्जिट पोल में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को बहुमत मिलने का अनुमान जताया जा रहा है। इस बीच खबर आ रही है कि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) ने एनडीए के नेताओं के लिए कल (मंगलवार) डिनर पार्टी का आयोजन किया है जिसमें सरकार के सभी मंत्री भी शामिल होंगे।

lok sabha elections 2019: BJP President Amit Shah to host a dinner for NDA leaders

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मंगलवार को एनडीए नेताओं की बैठक हो सकती है। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की एनडीए के नेताओं से डिनर पर मुलाकात होगी। जबकि, केंद्रीय कैबिनेट की बैठक भी कल होने जा रही है। बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 के तहत सातवें और आखिरी चरण में मतदान 19 मई को संपन्न हुए। चुनावों के नतीजे 23 मई को आएंगे।

बता दें कि रविवार शाम वोटिंग खत्म होने के बाद आए एग्जिट पोल्स में एनडीए की सरकार बनती दिख रही है। अधिकांश पोल में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को बहुमत मिलने का अनुमान जताया जा रहा है। वहीं, एग्जिट पोल्स को लेकर विपक्षी दलों की तरफ से भी प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। उन्होंने इन एग्जिट पोल्स को खारिज किया है।

पढ़ें लोकसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज

चुनाव परिणामों से पहले, सरकार बनाने को लेकर विपक्षी दलों की तरफ से भी रणनीति बनाई जा रही है। आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती से मुलाकात की थी। वहीं, यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने भी एक बैठक बुलाई है। लोकसभा चुनाव के परिणाम से पहले, सभी दल अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। एक तरफ, कांग्रेस यूपीए के नेतृत्व में सरकार बनाने के दावे कर रही है तो बीजेपी भी वापसी के दावे करती दिखाई दे रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+