आईएनएस विराट में अपने ससुराल के लोगों को घुमाते थे राजीव गांधी: मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में अपनी चुनावी सभा में आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को निशाने पर लेते हुए उन्हें नाकामपंथी बताया तो वहीं कांग्रेस से 1984 के सिख विरोधी दंगों पर देश को जवाब देने की बात रही। मोदी ने एक बार फिर राजीवा गांधी का जिक्र अपने भाषण में करते हुए कहा कि कांग्रेस के नामदार परिवार ने आईएनएस विराट का व्यक्तिगत टैक्सी की तरह इस्तेमाल किया। वो आईएनएस से छुट्टी मनाते थे।

lok sabha elections 2019 narendra modi rally speech in Ramlila Ground Delhi

केजरीवाल सरकार को लेकर मोदी ने यहां कहा कि भारत में चार अलग-अलग तरह की राजीतिक परम्पराएं रही हैं। नामपंथी, वामपंथी, दाम पंथी और विकास पंथी लेकिन दिल्ली देश का इकलौता राज्य है जिसने पॉलिटिकल कल्चर का एक पांचवां मॉडल भी देखा और ये है नाकाम पंथी। मोदी ने कहा कि नाकामपंथी दिल्ली के विकास से जुड़े हर काम को ना कहते हैं और जो काम करने की कोशिश भी करते हैं, उसमें नाकाम रहते हैं। नाकामपंथियों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़े आंदोलन को नाकाम किया। देश के सामान्य मानवी की छवि को, आम आदमी की छवि को बदनाम किया और करोड़ों युवाओं के विश्वास और भरोसे को चकनाचूर किया। इन्होंने देश में नई राजनीति के प्रयासों को भी नाकाम किया है। ये लोग देश बदलने आए थे लेकिन खुद ही बदल गए।

नरेंद्र मोदी ने आम आदमी पार्टी को निशाना बनाते हुए कहा, 'ये लोग नई व्यवस्था देने आए थे, लेकिन खुद ही अव्यवस्था-अराजकता का दूसरा नाम बन गए। इन लोगों ने पहले हर किसी को अनाप-शनाप कहा और फिर घुटनों के बल चलकर माफी मांग ली।अपनी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा के लिए हर बात से यू-टर्न लेने का काम किया। देश की हर संवैधानिक संस्था, हर पद को गाली देकर इन्होंने अपने कुसंस्कार प्रकट किए। पंजाब विरोधियों और खालिस्तान समर्थकों को इन्होंने ताकत दी, यहां तक की विदेश जाकर, देश विरोधी ताकतों से भी संपर्क करने, संपर्क रखने में इन्होंने संकोच नहीं किया।'

पीएम ने कहा कि देश में वंशवाद खूब चल रहा है।कांग्रेस के नामदार परिवार की चौथी पीढ़ी को आज देश देख रहा है। ये वंशवादी प्रवृत्ति सिर्फ एक परिवार तक ही सीमित नहीं रही है। जो इस परिवार के करीबी रहे, उन्होंने भी वंशवाद का झंडा बुलंद रखा। दिल्ली में दीक्षित वंश, हरियाणा में हुड्डा वंश से लेकर भजन लाल जी और बंसी लाल जी तक, सिर्फ वंशवाद की ही सियासत चल रही है। पंजाब में बेअंत सिंह परिवार, राजस्थान में गहलोत और पायलट परिवार, मध्य प्रदेश में सिंधिया, कमलनाथ और दिग्विजय जी वंशवाद का नारा बुलंद कर रहे हैं।

कांग्रेस को लेकर मोदी ने कहा कि कांग्रेस आजकल अचानक न्याय की बात करने लगी है। कांग्रेस को बताना पड़ेगा, कि 1984 के सिख दंगों में हुए अन्याय का हिसाब कौन देगा? कांग्रेस को बताना पड़ेगा कि सिख दंगों से जुड़ा होने का जिन पर आरोप है, उनको मुख्यमंत्री बनाना कौन सा न्याय है। कांग्रेस ने देश के साथ जो अन्याय किया, हम उसे निरंतर कम करने की कोशिश कर रहे हैं। मुझे संतोष है कि तीन दशक बाद पहली बार 84 के सिख दंगों के गुनहगारों के गिरेबान तक कानून पहुंचा है। पहली बार वो सलाखों के पीछे पहुंचे हैं, फांसी के फंदे तक पहुंचे हैं।

नरेंद्र मोदी ने कहा, 'देश की रक्षा करने वालों को अपनी जागीर कौन समझता रहा है। कांग्रेस के नामदार परिवार ने आईएनएस विराट का व्यक्तिगत टैक्सी की तरह इस्तेमाल किया, उसका अपमान किया था।ये बात तब की है जब राजीव गांधी प्रधानमंत्री थे और10 दिन की छुट्टियां मनाने निकले थे। राजीव गांधी के साथ छुट्टी मनाने वालों मे, उनकी ससुराल वाले यानि इटली वाले भी शामिल थे। क्या विदेशियों को भारत के वॉरशिप पर ले जाकर तब देश की सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं किया गया था? या सिर्फ इसलिए क्योंकि वो राजीव गांधी की ससुराल के लोग थेजब एक परिवार ही सर्वोच्च हो जाता है, तब देश की सुरक्षा दांव पर लग ही जाती है।'

पढ़ें- दिल्ली की सभी सात सीटों से जुड़ी लोकसभा चुनाव की पूरी कवरेज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+