एयर स्ट्राइक के बाद राहुल गांधी एंड कंपनी के चेहरे का नूर उतर गया- अमित शाह

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 ( Lok Sabha Elections 2019) के चौथे चरण के तहत 9 राज्यों की 72 सीटों पर सोमवार को मतदान संपन्न हो गए। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में शाम 6 बजे तक 64 फीसदी मतदान हुआ। वहीं, पांचवें चरण में होने वाले मतदान से पहले सभी राजनीतिक दल प्रचार में जुटे हैं। पीएम मोदी आज बिहार के मुजफ्फरपुर और उत्तर प्रदेश के बाराबंकी व बहराइच में चुनावी रैलियां करेंगे जबकि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मध्य प्रदेश के दमोह, टिकमगढ़ और खजुराहो में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।

Lok Sabha elections 2019: narendra modi and rahul gandhi rallies live updates

पढ़ें, पल-पल का अपडेट

LIVE Feed
Apr 30, 2019, 4:33 PM IST

वाराणसी सीट से नामांकन पर प्रियंका गांधी वाड्रा: मैंने यूपी में अपनी पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं और सहयोगियों की सलाह ली। उन्होंने महसूस किया कि 41 सीटों की देखरेख की मेरी यहां जिम्मेदारी है
Apr 30, 2019, 4:32 PM IST

कांग्रेस सांसद सुष्मिता देव की याचिका पर सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को भेजा नोटिस
Apr 30, 2019, 4:31 PM IST

अवमानना मामले में सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई 6 मई को होगी
Apr 30, 2019, 4:31 PM IST

अवमानना मामले में राहुल गांधी के वकील ने कहा कि वे 6 मई को दूसरा हलफनामा दायर करेंगे।
Apr 30, 2019, 3:07 PM IST

एयर स्ट्राइक के बाद राहुल गांधी एंड कंपनी के चेहरे का नूर उतर गया- अमित शाह
Apr 30, 2019, 3:06 PM IST

बहराइच में पीएम मोदी- ये बुलंद हौसले वाली सरकार ही है जो दलितों, वंचितों, गरीबों और आदिवासियों के हित में बिना भेदभाव काम कर सकती है।
Apr 30, 2019, 2:55 PM IST

MHA के नोटिस पर बोलीं प्रियंका गांधी- पूरा देश जानता है कि राहुल गांधी भारतीय हैं, क्या बकवास है ये
Apr 30, 2019, 2:08 PM IST

पीएम मोदी के 40 विधायकों के संपर्क में होने के दावे पर टीएमसी ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, खरीदफरोख्त का लगाया आरोप
Apr 30, 2019, 2:07 PM IST

नवीन पटनायक- पटकुरा विधानसभा सीट के चुनाव के संबंध में चुनाव आयोग से मिलने आया हूं चक्रवात के कारण इस सीट पर मतदान स्थगित करने की कर रहे हैं मांग
Apr 30, 2019, 2:06 PM IST

ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक चुनाव आयोग से मिलने दिल्ली पहुंचे। एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी उनसे मिले
Apr 30, 2019, 1:12 PM IST

MHA द्वारा राहुल गांधी को नोटिस भेजे जाने पर बोले गृहमंत्री- अगर कोई सांसद किसी मंत्रालय को लिखता है तो उसका संज्ञान लिया जाता है, ये कोई बड़ा कदम नहीं, सामान्य प्रक्रिया है
Apr 30, 2019, 12:34 PM IST

पीएम मोदी और राहुल पर आचार संहिता के उल्लंघन का मामला, चुनाव आयोग की बैठक जारी
Apr 30, 2019, 11:59 AM IST

बसपा सुप्रीमो मायावती- सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के मामले में कांग्रेस भी बीजेपी से कम नहीं। एमपी के गुना लोकसभा सीट पर बीएसपी उम्मीदवार को कांग्रेस ने डरा-धमकाकर जबर्दस्ती बैठा दिया है किन्तु बीएसपी अपने सिम्बल पर ही लड़कर इसका जवाब देगी व अब कांग्रेस सरकार को समर्थन जारी रखने पर भी पुनर्विचार करेगी।
Apr 30, 2019, 11:58 AM IST

बिहार में पीएम मोदी की रैली, बोले- जो जेल में हैं और बेल पर हैं, वे केंद्र की मजबूत सरकार को एक मिनट भी बरदाश्त नहीं करना चाहते हैं
Apr 30, 2019, 11:52 AM IST

बिहार में पीएम मोदी की रैली, बोले- चार चरणों के चुनाव के बाद ये लोग चारों खाने चित हो गए हैं, अब आने वाले चरणों में तय होना है कि उनकी हार कितनी बड़ी होगी और एनडीए की जीत कितनी भव्य होगी
Apr 30, 2019, 11:50 AM IST

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ के ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली और अन्य मौलानाओं से की मुलाकात
Apr 30, 2019, 11:48 AM IST

नागरिकता के सवाल पर राहुल गांधी को नोटिस, कांग्रेस ने किया पलटवार- पूरी दुनिया जानती है कि राहुल गांधी जन्म से भारतीय नागरिक हैं। दरअसल, मोदी जी के पास बेरोजगारी का कोई जवाब नहीं है,
Apr 30, 2019, 10:57 AM IST

राहुल गांधी की नागरिकता पर सवाल, गृह मंत्रालय ने भेजा कांग्रेस अध्यक्ष को नोटिस
Apr 30, 2019, 10:02 AM IST

पीएम मोदी-शाह और राहुल पर आचार संहिता के उल्लंघन का मामला, चुनाव आयोग का फैसला आज
Apr 30, 2019, 9:27 AM IST

पंजाब और चंडीगढ़ में 19 मई को होने वाले चुनाव के लिए कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की।
Apr 30, 2019, 9:27 AM IST

वाराणसी से सपा उम्मीदवार तेज बहादुर यादव- हमारा मुद्दा जवान, किसान और नौजवान, लिए रोजगार से संबंधित हैं। लोगों को यह मालूम होना चाहिए कि देश का असली चौकीदार कौन है। मुझे जीत का पूरा भरोसा है।
Apr 30, 2019, 8:48 AM IST

नकद राशि के रूप में 3274.18 करोड़, 249.038 करोड़ की शराब, 1214.46 करोड़ के नारकोटिक्स, 972.253 करोड़ की कीमती धातुएं, इसके अलावा 53.167cr की कीमत वाली अन्य वस्तुएं चौथे चरण के चुनाव तक जब्त की गई हैं।
Apr 30, 2019, 8:43 AM IST

जाधवपुर से बीजेपी उम्मीदवार अनुपम हाजरा ने टीएमसी के बीरभूम जिला अध्यक्ष अनुब्रत मोंडल से मुलाकात की
Apr 30, 2019, 8:43 AM IST

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह मध्य प्रदेश के मुरैना में भी एक रैली को संबोधित करेंगे।
Apr 30, 2019, 8:42 AM IST

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह दौसा, अलवर, भरतपुर में जनसभाएँ करेंगे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+