बेइंतहा खूबसूरत हैं सनी देओल की पत्नी 'पूजा', 35 साल पहले चोरी-छुपे हुई थी दोनों की शादी
नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के रूपहले पर्दे पर लोगों को 'बेताब' करके 'गदर' मचाने वाले अभिनेता सनी देओल इस वक्त चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं, हाल ही में भाजपा ज्वाइन करके पंजाब के गुरदासपुर सीट से चुनावी अखाड़े में उतरे सनी देओल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा था कि वो जनसेवा के लिए ही राजनीति में उतरे हैं, वो पीएम मोदी से खासा प्रभावित हैं और इसी कारण उन्होंने भाजपा ज्वाइन की है, देश को इस वक्त मोदी जैसे लीडर की जरूरत है, जो कि भारत को विकास के पथ पर ले जाने में पूरी तरह से सक्षम हैं।

बेइंतहा खूबसूरत हैं सनी देओल की पत्नी 'पूजा',
सनी देओल एक राजनेता के तौर पर लोगों की कसौटी पर कितना खरा उतरते हैं, यह तो आने वाला वक्त बता देगा लेकिन इसमें कोई शक नहीं हिंदी सिनेमा के इस सुपरस्टार ने अपने एक्टिंग के दम पर लंबे वक्त तक सिने दर्शकों के दिलों पर राज किया है, सबको पता है कि सनी, बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र के बड़े बेटे हैं और उनके छोटे भाई का नाम बॉबी देओल है, जो भी एक सुपर स्टार रह चुके हैं लेकिन इसके अलावा सनी की पर्सनल लाइफ के बारे में किसी को कुछ पता नहीं है।

सनी ने अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा मीडिया से दूर रखा
जिसकी वजह सनी खुद हैं, जिन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा मीडिया से दूर रखा, जिस तरह से उनकी मां और धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर के बारे में लोग बहुत कम जानते हैं, ठीक उसी तरह से सनी की पत्नी पूजा देओल के बारे में भी लोगों को ज्यादा कुछ नहीं पता, पूजा देओल फिल्मी पार्टियों में भी नजर नहीं आती हैं, सनी और पूजा की शादी लंदन में हुई थी और ये अरेंज्ड मैरज थी, हालांकि सनी और पूजा बचपन से एक-दूसरे को जानते थे क्योंकि दोनों की फैमिली के बीच बिजनेस रिलेशनशिप था, जो कि दोनों की शादी के बाद, रिश्तेदारी में बदल गया।

फिल्म 'बेताब' के फ्लॉप होने का था डर
कहा तो ये भी जाता है कि सनी की शादी उनकी पहली फिल्म 'बेताब' की रिलीज से पहले ही हो गई थी लेकिन उनकी शादी की बात को छुपा कर रखा गया था क्योंकि फिल्म 'बेताब' एक रोमांटिक फिल्म थी और फिल्म के निर्माता और सनी के पिता धर्मेंद्र को डर था कि शादी-शुदा होने के कारण कहीं सनी को पब्लिक ठुकरा ना दें, हालांकि ये बात मीडिया में बहुत बाद में सामने आई थी, तब तक फिल्म 'बेताब' एक बहुत बड़ी हिट फिल्म साबित हो चुकी थी।

फिल्म अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की बहुत बड़ी फैन हैं पूजा
सनी की पत्नी पूजा देओल बेइंतहा खूबसूरत हैं, सनी की फैमिली फोटो भी ज्यादा सोशल मीडिया पर उपलबद्ध नहीं है, हालांकि उनकी पत्नी पूजा एक बहुत रईस खानदान से ताल्लुक रखती हैं और सनी का घर बखूबी संभाल रही हैं,वैसे वो सनी की होम प्रोडक्शऩ फिल्म 'यमला पगला दीवाना'2 में गेस्ट के रूप में दिखाई दी थीं लेकिन तब उन्हें लोग पहचान नहीं पाए थे कि ये ही मिसेज सनी देओल हैं, वैसे कहा जाता है कि पूजा फिल्म अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की बहुत बड़ी फैन हैं।

सनी का बड़ा बेटा रखने जा रहा है बॉलीवुड में कदम
सनी देओल ने सिर्फ अपनी वाइफ को ही नहीं बल्कि अपने बच्चों को भी मीडिया से दूर रखा है, हाल ही में सनी देओल ने अपने बेटे करण देओल को लान्च करने का ऐलान किया था, तब पहली बार करण देओल मीडिया के सामने आए थे।
राजवीर हैं सनी-पूजा के छोटे बेटे
करण के अलावा सनी देओल और पूजा देओल का एक और बेटा है जिसका नाम राजवीर है, वो अभी मीडिया से दूर अपनी पढाई पर ध्यान लगा रहे हैं लेकिन उम्मीद की जा रही है कि करण के बॉलीवुड में एक अच्छे डेब्यू के बाद सनी देओल राजवीर को भी लान्च करेंगे।
-
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle ने भारतीय संस्कृति के खिलाफ गाया था गाना? AIR-दूरदर्शन ने किया था बैन, कौन सा था वो सॉन्ग? -
Asha Bhosle Movie: अभिनय की भी 'माई' थीं आशा भोसले, 79 की उम्र में इस मराठी फिल्म में मनवाया एक्टिंग का लोहा -
Asha Bhosle Favorite Food: जब संगीत के साज छोड़ कढ़ाई थामती थीं आशा ताई, उनकी फेवरेट डिश जिसमें बसती थी जान -
48 साल पहले Asha Bhosle ने गाया था 'वो' गाना, जिसके वीडियो ने मचाया था तहलका, लोग हुए थे शॉक्ड -
Magnum Opus: अलविदा सुरों की जादूगरनी! जब आशा की आवाज़ ने खामोशी को भी संगीत बना दिया -
'चहल ने मेरे साथ घटिया हरकत की', Yuzvendra Chahal पर एक्ट्रेस ने लगाया गंभीर आरोप! मचा बवाल -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा












Click it and Unblock the Notifications