ममता बनर्जी ने खोया आपा, बोलीं- नरेंद्र मोदी को लोकतंत्र का जोरदार तमाचा लगाना चाहती थी

Recommended Video

    Mamata Banerjee ने खोया आपा, बोलीं-Modi को थप्पड़ मारने का मन करता है | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2019) के दौरान नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज होती जा रही है। कई नेताओं को विवादित बयानबाजी के कारण चुनाव आयोग के बैन का सामना करना पड़ा है। वहीं, पश्चिम बंगाल (West Bengal) में बीजेपी और सत्ताधारी दल टीएमसी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है। इस बीच सीएम ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) पीएम मोदी के आरोप से इस कदर बौखलाईं की वह अपना आपा खो बैठीं। उन्होंने कहा कि वह नरेंद्र मोदी को लोकतंत्र का जोरदार तमाचा लगाना चाहती थी।

    पीएम मोदी पर ममता बनर्जी का तीखा हमला

    पीएम मोदी पर ममता बनर्जी का तीखा हमला

    बंगाल के पुरुलिया में एक सभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा, 'मेरे लिए पैसा कोई मायने नहीं रखता। यही वजह है कि जब नरेंद्र मोदी बंगाल आए और उन्होंने मेरी पार्टी पर तोलाबाज (टोल कलेक्टर) होने का आरोप लगाया, मैं उन्हें लोकतंत्र का एक जोरदार तमाचा लगाना चाहती थी।' दरअसल, पीएम मोदी ने बंगाल की रैली में ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला था।

    ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

    पीएम मोदी ने टीएमसी के लिए T-3 का प्रयोग किया था

    पीएम मोदी ने ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी के लिए T-3 का प्रयोग करते हुए कहा- तृणमूल, तोलाबाजी और टैक्स। पीएम मोदी ने कहा था कि आज जय श्री राम कहने वालों को दीदी गिरफ्तार कर रही हैं। उनको भगवान का नाम लेना भी खटक रहा है। ममता बनर्जी ने इसी पर पलटवार करते हुए कहा 'अगर मैं तोलाबाज हूं, तो आप क्या हैं? आपका पूरा शरीर- सिर से लेकर पैरों तक लोगों के खून में सराबोर है। केवल और केवल दंगे।'

    बीजेपी-टीएमसी के बीच जुबानी जंग तेज

    बीजेपी-टीएमसी के बीच जुबानी जंग तेज

    सोमवार को ही झरग्राम में कहा कि उन्होंने चक्रवाती तूफान 'फानी' पर चर्चा करने के लिए प्रधानमंत्री को फोन का जवाब नहीं दिया, क्योंकि मैं 'एक्सपायरी पीएम' के साथ मंच साझा नहीं करना चाहती। अब मुझे उनसे बात नहीं करनी, नए पीएम से ही बात होगी। ममता ने कहा कि फानी तूफान से उनका राज्य अकेले निपट लेगा। पीएम मोदी ने कहा था कि 'फानी' को लेकर उन्होंने ममता बनर्जी को फोन किया लेकिन उन्होंने बात नहीं की।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+