कांग्रेस सरकार पर सवाल उठा रहे शिवराज चौहान के भाई का भी कर्जमाफ हुआ: कमलनाथ

नई दिल्ली। बुधवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस सरकार की कर्जमाफ पर सवाल उठा रहे भाजपा नेता झूठ बोल रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के किसान कर्जमाफी पर उठाए जा रहे सवालों पर कमलनाथ ने कहा कि कर्ज तो शिवराज के भाई और चाचा के लड़के का भी माफ हुआ है, ऐसे में साफ है वो भ्रम फैला रहे हैं। वहीं राहुल गांधी ने भी अपने मंच से कहा कि सरकारी रिकॉर्ड में शिवराज चौहान के परिवार के लोगों का कर्जमाफ होने की बात है और वो झूठ फैला रहे हैं।

lok sabha elections 2019 bjp leader srinivasa prasad on narendra modi remark rajiv gandhi

राहुल गांधी ने बुधवार को मध्य प्रदेश के भिंड, मुरैना और ग्वालियर में रैलियां की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमने 10 दिन में कर्माफी की बात की थी। मध्य प्रदेश में सरकार नबी तो हमने ये किया। गांधी ने कहा, मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बताया है कि राज्य में किसानों का कर्ज माफ हुआ है। उनमें चौहान के भाई राहित सिंह और चाचा के लड़के भी शामिल हैं। राहुल गांधी ने मंच पर कमलनाथ से कर्जमाफी की लिस्ट में दर्ज शिवराज के भाई रोहित सिंह चौहान और चाचा के लड़के के नाम भी पढ़वाए।

मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार की किसान फसल ऋण माफी योजना पर सत्तारूढ़ दल कांग्रेस और मुख्य विपक्षी पार्टी बीजेपी के बीच लगातार आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार का दावा है कि उसने 21.06 लाख किसानों के फसल लोन माफ कर दिए गए हैं। वहीं पूर्व सीएम, भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान कह रहे हैं कि ये सिर्फ हवाहवाई दावा है, किसानों को कोई फायदा नहीं हुआ है।

मंगलवार को पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दल फसल ऋण माफी से लाभान्वित किसानों की सूचियों के कई बंडल लेकर पूर्व सीएम चौहान के निवास पर भी पहुंचा था। बुधवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भिंड, मुरैना और ग्वालियर में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में रैलियों करते हुए एक बार फिर इस मुद्दे को उठाया।

पढ़ें- मध्य प्रदेश की सभी सीटों से जुड़ी लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+