Live: बदायूं में बोलीं मायावती- अली और बजरंगबली दोनों हमारे हैं

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के तहत पहले चरण का मतदान संपन्न हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार शाम को बेंगलुरु के पैलेस ग्राउंड में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। बीजेपी ने इस रैली के लिए काफी तैयारियां की हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी आज कर्नाटक में कई चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी मंड्या संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के कोलार, चित्रदुर्ग और केआर नगर में पार्टी की चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। इसके पहले कल राहुल गांधी ने तमिलनाडु और पीएम मोदी ने महाराष्ट्र के अलावा कर्नाटक में चुनावी रैलियों को संबोधित किया था।

पढ़ें, पल-पल का लाइव अपडेट

Lok Sabha elections 2019 live updates: pm narendra modi and rahul gandhi rally

LIVE Feed
Apr 13, 2019, 6:08 PM IST

नांदेड में चुनावी सभा में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने कहा है कि राज्य में माहौल शिवेसना-भाजपा के पक्ष में हैं. कांग्रेस रैलीके लिए भी लोगों को किराए पर ला रही है.
Apr 13, 2019, 6:06 PM IST

मंगलुरू में नरेंद्र मोदी ने कहा कि कर्नाटक के विधानसभा में भाजपा के ना जीतने से राज्य बर्बाद हो गया। राज्य के लोग इस बार भाजपा को वोट दें।
Apr 13, 2019, 6:04 PM IST

कांग्रेस में टिकट बंटवारों को लेकर कुछ नेताओं के गुस्सा होने पर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा है कि कई सीनियर नेता टिकट को लेकर खफा हैं जबकि उनको नए लोगों के लिए रास्ता बनाना चाहिए.
Apr 13, 2019, 6:02 PM IST

मथुरा से भाजपा की प्रत्याशी हेमा मालिनी ने कहा है कि उनके अपने कामों के साथ-साथ नरेंद्र मोदी सरकार के जो काम हैं, उनके भरोसे उन्हें जीत की उम्मीद है।
Apr 13, 2019, 4:01 PM IST

मथुरा से महागठंबधन के प्रत्याशी नरेंद्र सिंह- किसके चेहरे से अधिक आत्मविश्वास झलकता है? हेमा मालिनी ने मेकअप किया है, मैंने कोई मेकअप नहीं किया है।
Apr 13, 2019, 3:25 PM IST

बदायूं में बोलीं मायावती- अली और बजरंगबली दोनों हमारे हैं, मायावती ने कहा- बजरंगबली इसलिए भी चाहिए कि ये दलित जाति से जुड़े हैं, इनकी जाति की खोज मैंने नहीं यूपी सीएम योगी ने की थी
Apr 13, 2019, 2:52 PM IST

आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू चुनाव आयोग के अधिकारियों के साथ एक बैठक के बाद बोले: सरकार चुनाव आयोग के माध्यम से हस्तक्षेप कर रही है। हमने पहले भी ईवीएम के खिलाफ शिकायत की है
Apr 13, 2019, 2:50 PM IST

ममता बनर्जी- मैं सभी से अनुरोध करती हूं कि सीपीएम को वोट न दें और अपना वोट कांग्रेस को देकर बर्बाद ना करें।
Apr 13, 2019, 2:09 PM IST

रामपुर में बोली जया प्रदा- आजम साहब, मैंने आपको भाई कहा लेकिन आपने मुझे बहन के नाम से बद्दुआ दी, आपने मुझे जलील किया, क्या हमारे भाई कभी इस नजर से देखते हैं कि मैं नाचने वाली हूं.. इसलिए मैं रामपुर छोड़ के जाना चाहती थी
Apr 13, 2019, 1:23 PM IST

DMK ने तमिलनाडु में विधानसभा उपचुनाव के लिए 4 उम्मीदवारों की घोषणा की
Apr 13, 2019, 12:07 PM IST

कुछ दिन पहले डीएमके सुप्रीमो ने 'नामदार' को पीएम उम्मीदवार के रूप में पेश किया था, जब कोई भी इसे स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं था, यहां तक ​​कि उनके 'महामिलावटी' दोस्त भी नहीं, क्योंकि वे सभी पीएम बनने का सपना देख रहे हैं- तमिलनाडु में बोले पीएम मोदी
Apr 13, 2019, 12:05 PM IST

जलियांवाला बाग नरसंहार की 100वीं बरसी पर पीएम मोदी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
Apr 13, 2019, 12:03 PM IST

कांग्रेस, जो DMK के नेतृत्व वाले गठबंधन का एक हिस्सा है, ने राहुल गांधी को पीएम उम्मीदवार घोषित किया है, लेकिन उनके सहयोगी उनकी उम्मीदवारी का खुलकर समर्थन नहीं कर रहे हैं।-थेनी में बोले तमिलनाडु के सीएम
Apr 13, 2019, 11:27 AM IST

राबड़ी देवी का बयान- नीतीश कुमार वापस आना चाहते थे, उन्होंने कहा था कि मैं तेजस्वी को 2020 में सीएम के रूप में देखना चाहता हूं और आप मुझे पीएम उम्मीदवार घोषित करें। यहां तक ​​कि, प्रशांत किशोर गठबंधन टूटने के बाद पांच बार हमसे मिलने आए।
Apr 13, 2019, 11:16 AM IST

राबड़ी देवी के दावे पर प्रशांत किशोर का ट्वीट, लालू यादव जब चाहें, मेरे साथ मीडिया के सामने बैठ जाएं, सबको पता चल जाएगा कि मेरे और उनके बीच क्या बात हुई और किसने किसको क्या ऑफर दिया।
रिम्स में लालू यादव के सुरक्षाकर्मी आपस में भिड़े, नशे में धुत सिपाही ने तोड़ा दूसरे का हाथ Read more at: https://hindi.oneindia.com/news/india/lalu-prasad-yadav-security-officer-suspended-as-he-broke-constable-hand-on-fight-501709.html
Apr 13, 2019, 10:38 AM IST

बुलंदशहर और बदायूं में महागठबंधन की साझा रैली, अखिलेश यादव, मायावती और चौधरी अजीत सिंह रहेंगे मौजूद
Apr 13, 2019, 9:18 AM IST

अरुणाचल प्रदेश में लुगथांग में मतदानकर्मियों की टीम (मुक्टो विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र), ये 13583 फीट की ऊंचाई पर स्थित है
Apr 13, 2019, 8:29 AM IST

उत्तराखंड- लोकसभा चुनाव 2019 के लिए कुल मतदान 61.5%, टिहरी गढ़वाल - 58.3%, गढ़वाल - 54.47%, अल्मोड़ा - 51.82%, नैनीताल-उधमसिंह नगर - 68.69%, हरिद्वार - 68.92%।
Apr 13, 2019, 8:28 AM IST

गुजरात में राजनाथ सिंह का बयान- जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम ने कहा कि भारत में दो पीएम होने चाहिए, एक जम्मू-कश्मीर के लिए और दूसरा देश के बाकी हिस्सों के लिए। मैंने चेतावनी दी है, अगर भारत में 2 पीएम की मांग की जाती है तो हमारे पास अनुच्छेद 370 और 35A को रद्द करने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है।
Apr 13, 2019, 8:27 AM IST

त्रिपुरा पूर्वी संसदीय क्षेत्र के लिए पोस्टल बैलेट के जरिए सुरक्षाकर्मियों ने अपना वोट डाला।
Apr 13, 2019, 8:26 AM IST

बदरुद्दीन अजमल (AIUDF), असम- मोदी विरोधी जो गठबंधन है, उसमें हम भी शामिल हैं, हम सब मिलकर नरेंद्र मोदी को इस देश से बाहर निकालेंगे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+