Lok Sabha Elections 2019: जानिए वोट डालने के बाद क्या कहा कन्हैया कुमार ने, लोगों से की इमोशनल अपील
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव को लेकर चौथे चरण का मतदान जारी है। 9 राज्यों की 72 सीटों पर वोटिंग हो रही है। शांतिपूर्ण तकरीक से मतदान हो रहा है। बिहार के बेगूसराय से सीपीआई उम्मीदवार कन्हैया कुमार ने अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद कन्हैया कुमार ने कहा कि मुझे जीत पर पूरा भरोसा है और अब तो बस 23 मई को ही जीत-हार सबको पता चल जाएगा। क्योंकि बेगूसराय के लोग इस बार दल से नहीं दिल से वोट कर रहे हैं। कन्हैया कुमार ने कहा कि बेगूसराय को बदनाम करने वाली ताकतों को बेगूसराय में ही मुंह की खानी पड़ेगी।

कन्हैया कुमार ने वोटरों से की अपील
कन्हैया ने लोगों से भी वोट डालने की अपील की। बिहार की बेगूसराय सीट से उनका मुकाबला बीजेपी के गिरिराज सिंह और राजद के तनवीर अली से हो रहा है। कन्हैया ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है।. अगर आप राजनीति में दिलचस्पी नहीं लेंगे तो नेताओं की भी आपके बुनियादी सवालों में दिलचस्पी नहीं रहेगी। वोट जरूर दीजिए क्योंकि देश की दशा-दिशा तय करने वाला यह अधिकार हमें बड़े संघर्षों की बदौलत हासिल हुआ है।
वहीं बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र से महागठबंधन के राजद उम्मीदवार तनवीर हसन ने कन्हैया कुमार को लड़ाई से बाहर बताया है। वोट डालने पहुंचे तनीवर हसन से यह पूछे जाने पर कि आपकी लड़ाई किस से है है सीधे शब्दों में तनवीर हसन ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में दोनों गठबंधन के बीच लड़ाई है तीसरा कोई भी कहीं से नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications