आतिशी के आरोपों पर बोले गौतम गंभीर- मेरे पास सिर्फ एक वोटर ID कार्ड
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर राजधानी दिल्ली में सियासी पारा गरमाया हुआ है। जिस तरह आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार आतिशी ने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार गौतम गंभीर पर दो वोटर आईडी कार्ड रखने का आरोप लगाया है, उस पर गौतम गंभीर की प्रतिक्रिया आई है। गौतम गंभीर ने आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार के आरोपों को सिरे खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि मेरे पास केवल एक वोटर आईडी कार्ड है। इसके अलावा कोई वोटर आईडी कार्ड नहीं है।
गौतम गंभीर बोले- मेरे पास सिर्फ एक वोटर आईडी कार्ड
दरअसल, पूर्वी दिल्ली से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार आतिशी ने भाजपा उम्मीदवार गौतम गंभीर पर दो वोटर आईडी कार्ड रखने का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि गौतम गंभीर के पास दो वोटर आईडी कार्ड हैं, वो करोल बाग और राजेंद्र नगर दोनों जगह से वोटर हैं, जो कि क्रिमिनल ऑफेंस है। इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। वहीं आम आदमी पार्टी उम्मीदवार आतिशी के आरोपों पर गौतम गंभीर ने अपना पक्ष रखा है।

आतिशी ने लगाए हैं दो वोटर आईडी कार्ड रखने के आरोप
वोटर आईडी कार्ड विवाद पर गौतम गंभीर ने कहा, "मेरे पास सिर्फ एक वोटर आईडी कार्ड है, वह राजेंद्र नगर का है। मेरे पास और कोई वोटर आईडी कार्ड नहीं है।" इससे पहले बीजेपी उम्मीदवार गौतम गंभीर ने कहा था कि इस पर फैसला चुनाव आयोग की ओर से होगा। यही नहीं उन्होंने आम आदमी पार्टी पर नकारात्मक राजनीतिक करने के आरोप भी लगाए थे। उन्होंने कहा था कि जब आपके पास कोई विजन नहीं होता है और साढ़े साल में आपने कुछ काम नहीं किया है तो आप ऐसे ही आरोप लगाते हैं।

गंभीर पर आतिशी ने दर्ज कराई है कई और शिकायत
बता दें कि पूर्वी दिल्ली से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी आतिशी मार्लेना ने बीजेपी उम्मीदवार गौतम गंभीर के खिलाफ मॉडल कोड के उल्लंघन की एक और शिकायत दर्ज कराई है। इस बार मामला बिना डिटेल पर्चे बांटने का है। इससे पहले गंभीर के खिलाफ बिना इजाजत रैली निकालने का भी आरोप है, जिसमें चुनाव आयोग ने पूर्वी दिल्ली के रिटर्निंग ऑफिसर को दिल्ली पुलिस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने का भी निर्देश दिया था।
अपने पसंदीदा नेता से जुड़े रोचक फैक्ट पढ़ने के लिए क्लिक करें












Click it and Unblock the Notifications