कांग्रेस के बाद बसपा ने बदला फतेहपुर सीकरी से प्रत्याशी, गुड्डू पंडित को उतारा

नई दिल्ली। बहुजन समाज पार्टी ने उत्तर प्रदेश की फतेहपुर सीकरी सीट से प्रत्याशी बदल दिया है। बसपा ने यहां से राजवीर सिंह की जगह पूर्व विधायक भगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित को उतारा है। गुड्डू पंडित अब यहां से बसपा, सपा और रालोद के संयुक्त प्रत्याशी होंगे। नामांकन की आखिरी तारीख से महज एक एक दिन पहले बसपा ने यहां से प्रत्याशी बदला है। मंगलवार को नामांकन का आखिरी दिन है, गुड्डू पंडित मंगलवार को ही अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

राजवीर सिंह कर चुके थे नामांकन

राजवीर सिंह कर चुके थे नामांकन

सोमवार को फतेहपुर सीकरी से दिल्ली के राजवीर सिंह ने बसपा प्रत्याशी के तौर पर पर्चा दाखिल किया। हालांकि पार्टी की ओर से उन्हें बी फॉर्म नहीं दिया गया था। इसके बाद सोमवार देर रात बसपा ने भगवान शर्मा को सीकरी से प्रत्याशी बना दिया। गुड्डू पंडित ने पहले अपनी फेसबुक पर टिकट मिलने की बात लिखी। इसके बाद पश्चिम उत्तर प्रदेश के समन्वयक मुनकाद अली ने इसकी पुष्टि कर दी।

कई आपराधिक मामले दर्ज हैं गुड्डू पंडित पर

कई आपराधिक मामले दर्ज हैं गुड्डू पंडित पर

बसपा की ओर से प्रत्याशी बनाए गए गुड्डू पंडित की छवि आपराधिक पृष्ठभूमि वाले नेता की है। उन पर कई मुकदमें दर्ज हैं। बुलंदशहर की डिबाई विधानसभा से दो बार विधायक रहे गुड्डू पंडित बसपा के अलावा, सपा, भाजपा और रालोद में भी में रहे हैं। हाल ही में कांग्रेस नेताओं से भी उनके टिकट से लिए सपंर्क करने की चर्चा थी।

उत्तर प्रदेश में मंत्री रहे अमरमणि त्रिपाठी के साथ रहते हुए गुड्डू पंडित राजनीति में आए थे। 2007 के चुनाव में गुड्डू पंडित बसपा से टिकट पर विधायक बने। पंडित 2012 के चुनाव में सपा के टिकट पर दोबारा से विधायक बनने में कामयाब रहे। 2016 के राज्यसभा चुनावों में सपा विधायक रहते गुड्डू पंडिचत ने बीजेपी के उम्मीदवार को वोट दिया लेकिन 2017 में बीजेपी ने गुड्डू पंडित को टिकट देने से मना कर दिया। गुड्डू पंडित ने राष्ट्रीय लोकदल के टिकट पर वो चुनाव लडा लेकिन हार गए।

राज बब्बर से होगा मुकाबला

राज बब्बर से होगा मुकाबला

फतेहपुर सीकरी सीट पर कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर को उतारा है। वहीं भाजपा से राजकुमार चाहर उम्मीदवार हैं। फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर दूसरे चरण में 18 अप्रैल को मतदान होना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+