आप प्रत्याशी आतिशी का वीडियो वायरल, गुंडे को वोट दे देना पर भाजपा को नहीं
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली की पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार आतिशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा है। इस वीडियो में आतिशी 'भाजपा कैंडिडेट के सामने गुंडा खड़ा हो तो उसे वोट दे देना लेकिन भाजपा को नहीं' कहती नजर आ रही हैं। भाजपा नेता तेजेंदर पाल बग्गा और कुछ दूसरे सोशल मीडिया यूजर्स ने ये वीडियो शेयर करते हुए उनके ऐसा कहने पर सवाल उठाए हैं।

भाजपा का हारना जरूरी है: आतिशी
करीब एक की वीडियो क्लिप में आतिशी कह रही हैं, यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम ऐसी पार्टी को वोट दें जो भाजपा को हरा सके। लेकिन हम ये भी जानते हैं कि पूरे देश में ऐसी कोई अकेली पार्टी नहीं है, जो भाजपा को हरा सके। कई क्षेत्रीय पार्टियां हैं, जो अलग-अलग राज्यों में भाजपा से लड़ रही हैं। उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा के गठबंधन को ही ले लीजिए। वही भाजपा को हरा सकता है। इसलिए अगर आप यूपी के वोटर हैं, तो आपको गठबंधन को ही वोट करना चाहिए। इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि प्रत्याशी कौन है। मेरे एक जानने वाले हैं, उन्होंने फोन कर कहा कि हमारा प्रत्याशी तो गुंडा है। लेकिन फिर भी हमें भाजपा को हराने के लिए उसे वोट देना चाहिए।
'देश के दो गुंडों को गुजरात भेजें'
भाजपा को हराने के लिए गुंडे तक को वोट देने की बात कहने के बाद रविवार को आतिशी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि देश के दो सबसे बड़े गुंडों को हराकर गुजरात भेजना बहुत जरूरी है। आतिशी ने इस किसी नेता का नाम नहीं लिया लेकिन उनका इशारा भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की तरफ था।
पढ़ें- दिल्ली की सभी सात सीटों पर लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

गौतम गंभीर और अरविंदर लवली से आतिशी का मुकाबला
आतिशी पूर्वी दिल्ली से आम आदमी पार्टी के टिकट हर चुनाव लड़ रही हैं। आतिशी के सामने इस सीट पर बीजेपी ने गौतम गंभीर और कांग्रेस ने पूर्व मंत्री अरविंदर सिंह लवली मैदान को उतारा है। दिल्ली में 12 मई को मतदान होना है।
-
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें












Click it and Unblock the Notifications