Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

महिला कांग्रेस नेता ने शेयर की तस्वीर, कहा- INS सुमित्रा पर अक्षय कुमार को लेकर गए पीएम मोदी

दिव्या स्पंदना ने अपने ट्विटर हैंडल पर अक्षय कुमार की एक तस्वीर शेयर करते हुए पीएम मोदी पर बड़ा आरोप लगाया है।

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर भारतीय नौसेना के युद्धपोत 'आईएनएस विराट' का इस्तेमाल 'पर्सनल टैक्सी' की तरह करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगाए गए आरोपों को लेकर देश का सियासी पारा चढ़ा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के रामलीला मैदान में हुई अपनी रैली में कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा था कि राजीव गांधी INS विराट पर अपने परिवार और ससुरालवालों को एक द्वीप पर छुट्टियां मनाने के लिए लेकर गए थे। पीएम मोदी के इस बयान को लेकर अब कांग्रेस की सोशल मीडिया इंचार्ज दिव्या स्पंदना ने पलटवार करते हुए अपने ट्विटर हैंडल पर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की एक तस्वीर शेयर की है।

'हम इस विवाद को भूले नहीं हैं'

'हम इस विवाद को भूले नहीं हैं'

कांग्रेस नेता दिव्या स्पंदना ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस सुमित्रा पर एक्टर और कनाडाई नागरिक अक्षय कुमार को लेकर गए थे। दिव्या स्पंदना ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है, 'ये ठीक था? नरेंद्र मोदी आप आईएनएस सुमित्रा पर एक कनाडाई नागरिक अक्षय कुमार को लेकर गए।' दिव्या ने 'हैशटैग सबसे बड़ा झूठा मोदी' के साथ यह पोस्ट करते हुए अपने आरोप से जुड़ा साल 2016 की एक खबर का लिंक भी शेयर किया है। इस लिंक के साथ उन्होंने लिखा है- हम में से ज्यादातर लोग इस विवाद को भूले नहीं हैं।

पीएम मोदी ने अपनी रैली में क्या कहा?

आपको बता दें कि बुधवार को दिल्ली में की गई अपनी चुनावी रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर निशाना साधा था। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'देश की रक्षा करने वालों को अपनी जागीर कौन समझता रहा है। क्या आपने कभी सुना है कि कोई अपने परिवार के साथ युद्धपोत से छुट्टियां मनाने जाए? कांग्रेस के सबसे बड़े परिवार ने देश की शान INS विराट का अपनी पर्सनल टैक्सी की तरह इस्तेमाल किया था। राजीव गांधी INS विराट पर अपने परिवार और ससुरालवालों को एक द्वीप पर छुट्टियां मनाने के लिए लेकर गए थे। यह युद्धपोत खास द्वीप पर 10 दिनों तक रुका रहा। क्या विदेशी लोगों को युद्धपोत पर ले जाकर देश की सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं किया गया था।'

रिटायर्ड वाइस एडमिरल ने किया बयान का खंडन

रिटायर्ड वाइस एडमिरल ने किया बयान का खंडन

पीएम नरेंद्र मोदी के इस आरोप पर कांग्रेस ने रिटायर्ड वाइस एडमिरल विनोद पसरीचा के बयान का हवाला देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री झूठ बोल रहे हैं। दरअसल रिटायर्ड वाइस एडमिरल विनोद पसरीचा ने पीएम मोदी के बयान का खंडन करते हुए कहा है कि पूर्व पीएम राजीव गांधी उस समय छुट्टी पर नहीं, बल्कि आधिकारिक दौरे के तहत आईएनएस विराट पर गए थे। इसके बाद कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर वायुसेना के विमानों का इस्तेमाल अपनी निजी टैक्सी के तौर पर करने का आरोप लगाया।'

ये भी पढ़ें- दिल्ली की सात सीटों पर क्या कहते हैं राजनीतिक समीकरण

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+