जितने करोड़ की संपत्ति, करीब उतने ही मिले सबसे अमीर उम्मीदवार को वोट

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 में कई रिकॉर्ड बने हैं। बीजेपी की आपार जीत के साथ ही कईयों का खाता तक नहीं खुल सका। कई रोचक रिकॉर्ड भी बने। इन्हीं में से एक रिकॉर्ड लोकसभा चुनाव 2019 के सबसे अमीर उम्मीदवार रमेश कुमार शर्मा के साथ बन गया। 17वीं लोकसभा चुनाव में किस्मत आज़मा चुके रमेश शर्मा सबसे अमीर प्रत्याशी हैं। करीब 1,107 करोड़ की संपत्ति के साथ लोकसभा चुनाव 2019 के सबसे अमीर प्रत्याशी रमेश कुमार शर्मा को सिर्फ 1558 वोट मिले हैं। मतलब जितनी संपत्ति लगभग उतने ही वोट उन्हें मिले।

 Lok Sabha Elections 2019: Country Richest candidate get only 1558 Votes equal to His Property

बिहार की पाटलिपुत्र सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे रमेश शर्मा 1558 वोटों के साथ 21वें स्थान पर रहे। अगर उन की संपत्ति की बात करें तो चुनाव आयोग के समक्ष दायर किए गए उनके एफिडेविट से उनकी संपत्ति का पता चला है। उनकी कुल संपत्ति की बात की जाए तो अपने एफिडेविट में उन्होंने कुल 1107 करोड़ की संपत्ति की घोषणा की है।

रमेश शर्मा के नाम पर नवी मुंबई में कृषि के लिए एक बड़ी जमीन है। पेशे से इंजीनियर शर्मा एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। हलकनामे के मुताबिक वित्तीय वर्ष -19 में उनकी कुल संपत्ति 5,81493 घोषणा की। उनके पास कुल 7.08 करोड़ की चल संपत्ति है जबकि 11,00 करोड़ की अचल संपत्ति है। हालांकि लोगों ने उन्हें पूरी तरह से नकार दिया। उनके खाते में सिर्फ 1558 वोट आए। ये रिकॉर्ड भी उन्होंने अपने नाम कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+