सिद्धू ने PM मोदी पर कसा तंज, कहा-मच्छर को कपड़े पहनाना, हाथी को गोद में झुलाना और मोदी से सच बुलवाना असंभव
सिद्धू ने PM मोदी पर कसा तंज, कहा-मच्छर को कपड़े पहनाना, हाथी को गोद में झुलाना और मोदी से सच बुलवाना असंभव
भोपाल। लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर राजनेताओं के बीच बयानबाजी का दौर चलता रहता है। कई बार नेता अपने विरोधी दल या उनके नेता के खिलाफ बोलने के दौरान मर्यादा को भूल जाते हैं। अपने बयानों की वजह से सूर्खियों में कांग्रेस नेता और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने भी एक बार फिर से पीएम मोदी पर हमला किया।

हालांकि ये कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले सिद्धू ने बिहार में मुस्लिम वोट को लेकर विवादित बयान दिया था। जिसके कारण चुनाव आयोग ने उन पर 72 घंटों का बैन लगाया था। कटिहार में एक चुनावी सभा के दौरान सिद्धू ने कहा कि मुस्लिम समुदाय से एकजुट होकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुस्लिम यहां अल्पसंख्यक बनकर भी बहुसंख्यक हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी आपको बांटने की कोशिश करेगी, लेकिन आप एकजुट होकर कांग्रेस के लिए वोट देना। उन्होंने कहा कि आप एकजुट होकर वोट करना, मोदी सुलट जाएगा। ऐसा छक्का मारना की मोदी को बाउंड्री से पार होना पड़े।












Click it and Unblock the Notifications