राहुल गांधी ने बताया, आखिर कहां से आया 'चौकीदार चोर है' का नारा

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि चौकीदार चोर का नारा ना तो उन्होंने दिया है और ना ही कांग्रेस के किसी दूसरे नेता का है। राहुल ने कहा कि ये तो देश की जनता का नारा है। मध्यप्रदेश के भिंड में एक चुनावी रैली के दौरान राहुल ने ये बात कही। राहुल गांधी ने कहा कि 'चौकीदार चोर है' का नारा देश के युवाओं और किसानों ने दिया है।

छत्तीसगढ़ से आया है ये नारा: राहुल

छत्तीसगढ़ से आया है ये नारा: राहुल

राहुल गांधी ने अपने चुनावी भाषण में कहा, मीडिया के लोगों ने मुझसे पूछा कि 'चौकीदार चोर है' का नारा कहां से आया, ये कांग्रेस के किस नेता ने दिया है? तो मैंने उन्हें बताया कि छत्तीसगढ़ में एक रैली के दौरान मैंने कहा कि चौकीदार ने दो करोड़ नौकरियों का वादा किया था, अकाउंट में पैसे डालने का वादा किया था लेकिन क्या ऐसा हुआ तो जवाब में कुछ युवाओं ने कहा 'चोर है'। मैंने उनसे पूछा कि उन्होंने क्या कहा? उन्होंने कहा, ' चौकीदार चोर है'। इसके बाद ये नारा तल निकला।

हम झूठे वादे नहीं करते हैं: गांधी

हम झूठे वादे नहीं करते हैं: गांधी

राहुल गांधी ने यहां कहा कि वह लोगों से झूठे वादे नहीं करते, झूठे वादे की जगह वह मरना पसंद करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि उनकी सरकार बनती है तो 5 करोड़ गरीब परिवारों को 72 हजार रुपये सालाना दिए जाएंगे। साथ ही एक साल के भीतर खाली पड़े 22 लाख सरकारी पदों को भरा जाएगा और ये वादे निश्चित रूप से पूरे होंगे।

मध्य प्रदेश में राहुल

मध्य प्रदेश में राहुल

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को भिंड, मुरैना और ग्वालियर में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में रैलियों को संबोधित किया। इस दौरान राहुल के निशाने पर नरेंद्र मोदी ही रहे। राफेल मामले को लेकर मोदी पर हमा बोलते हुए राहुल ने कहा कि वे अनिल अंबानी के घर के बाहर के चौकीदारों की पंक्ति में पहले स्थान पर खड़े हैं।प्रधानमंत्री ने युवाओं का रोजगार छीन कर अंबानी के हवाले कर दिया। हम देश की जनता के हैं, अनिल अंबानी, नीरव मोदी जैसे चोरों के नहीं।

पढ़ें- मध्य प्रदेश की सभी सीटों से जुड़ी लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+