Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

VIDEO: वोट डालने आईं बीजेपी उम्मीदवार किरण खेर का फिसला पैर, पोलिंग बूथ पर गिरी

चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव 2019 में सातवें और आखिरी चरण के लिए रविवार को वोटिंग संपन्न हो गई है। इस फेज में चंडीगढ़ सीट पर भी मतदान हुआ। इस दौरान बीजेपी उम्मीदवार और मौजूदा सांसद किरण खेर भी अपना वोट डालने एक मतदान केंद्र में पहुंची थीं। जिस समय किरण खेर मतदान केंद्र में वोटिंग के लिए जा रही थी इसी दौरान अचानक ही उनका पैर फिसल गया, जिसकी वजह से वो गिर गईं।

वोट डालने पहुंची किरण खेर फिसलकर गिरी

वोट डालने पहुंची किरण खेर फिसलकर गिरी

पूरा घटनाक्रम उस समय हुआ जब चंडीगढ़ से बीजेपी उम्मीदवार किरण खेर एक पोलिंग स्टेशन पर वोट करने पहुंचीं थीं। इस दौरान उनके पति और अभिनेता अनुपम खेर भी उनके साथ थे। पोलिंग स्टेशन की ओर जाने के दौरान ही एक छोटा सा हादसा पेश आया। दरअसल हुआ यूं कि किरण खेर जैसे ही अपने पति अनुपम खेर के साथ मतदान केंद्र पर वोट डालने जा रही थीं। इसी दौरान उनका पांव फिसल गया और वह गिर पड़ीं।

अनुपम खेर के साथ वोटिंग के लिए पहुंची थीं किरण खेर

हालांकि किरण खेर के गिरते ही वहां मौजूद लोगों ने उनको संभाला और उन्हें उठाया। इस दौरान किरण खेर थोड़ा नाराज भी नजर आई। बाद में वो पोलिंग केंद्र में गईं और अपना वोट डाला। बताया जा रहा है कि किरण खेर को कोई खास चोट नहीं आई है। बताया जा रहा कि पोलिंग स्टेशन पर गड्ढे की वजह से किरण खेर गिरीं। हालांकि, तुरंत ही उन्हें उठाया गया और इसके बाद वो बिना समय गंवाए पोलिंग बूथ की ओर बढ़ गई।

चंडीगढ़ में किरण खेर और पवन बंसल के बीच है मुख्य मुकाबला

चंडीगढ़ में किरण खेर और पवन बंसल के बीच है मुख्य मुकाबला

बता दें कि केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में इस बार दिलचस्प मुकाबला है। यहां भाजपा की ओर से निवर्तमान सांसद किरण खेर का मुकाबला कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल के साथ है। वहीं कभी भाजपा के नेता रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन ने आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनावी रण में उतरकर मुकाबला त्रिकोणीय कर दिया है। इस सीट से कुल 36 उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच ही है।

अपने राज्य की विस्तृत चुनावी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+