अमर सिंह ने कहा-सिर्फ इस एक मुद्दे पर जीत गई भाजपा, Exit Poll जैसे ही होंगे चुनावी नतीजे
नई दिल्ली। पूरे देश को 23 तारीख की सुबह का इंतजार है क्योंकि इस दिन मतगणना होगी जिसके बाद ये तय होगा कि साल 2019 लोकसभा चुनाव का विजेता कौन है, इस दिन को लेकर केवल राजनीतिक पार्टियां ही बेचैन नहीं हैं बल्कि आम जनता को भी इस रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है, लेकिन जहां लोगों के दिल-दिमाग में ये सवाल घूम रहा है कि सरकार किसकी बनेगी, वहीं दूसरी ओर यह भी प्रश्न लोगों के जेहन में घूम रहा है कि क्या एग्जिट पोल के ही नतीजे हकीकत में बदलेंगे और एक बार फिर से मोदी सरकार की वापसी होगी।

अमर सिंह ने कहा-सिर्फ इस मुद्दे पर जीत गई भाजपा
वैसे एग्जिट पोल के नतीजों से जहां बीजेपी खेमा खुश है, वहीं दूसरी ओर विपक्ष बेचैन है, उसने एग्जिट पोल के नतीजों को सिरे से खारिज कर दिया है तो नहीं पूर्व सपा नेता अमर सिंह ने भाजपा को लेकर एक बड़ी बात कही है, अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर अमर सिंह ने कहा कि बीजेपी की बढ़त की वजह राष्ट्रवाद है, जिसके आगे सारे मुद्दे बेबुनियाद हो गए।

राष्ट्रवाद के आगे सारे मुद्दे हार गए: अमर सिंह
अमर बोले कि पुलवामा हमले के बाद राष्ट्रवाद का मुद्दा ऐसा छाया कि न भाषा रही, न ही जाति और धर्म की दीवार भी नहीं रही। अमर बोले कि नोटबंदी और जीएसटी के मुद्दे भी राष्ट्रवाद के आगे फीके पड़ गए,जिन बुनियादी जरूरतों को विपक्ष मुद्दा बनाकर भाजपा को घेर रहा था, वो सारे मुद्दे देश की इज्जत और एकता के आगे फीके हो गए और जनता ने साबित किया कि देश के आगे कुछ नहीं, जिसका फायदा मोदी सरकार को मिल रहा है। अमर ने कहा कि उन्हें बिल्कुल अचरज नहीं कि एग्जिट पोल जैसे नतीजे ही मतगणना वाले दिन भी देखने को मिलेंगे।

ओपिनियन पोल और एग्जिट पोल में अंतर
एक खास बात आपको यहां बता दें कि चुनाव शुरू होने से पहले तमाम एजेंसी और मीडिया हाउस ने ओपिनियन पोल कराया था, लेकिन तब जो आंकड़े पेश किए गए थे, उससे अब के एग्जिट पोल में काफी अंतर है। कुल मिलाकर हर एग्जिट पोल ये कह रहा है एक बार फिर में मोदी की अगुवाई में केंद्र में भाजपा की सरकार बनने जा रही है और राहुल गांधी को नाकामी हाथ लगेगी, उनकी बहन प्रियंका गांधी की सारी कोशिशें भी कांग्रेस की सत्ता में वापसी नहीं करा पाएंगी।

अधिकांश एग्जिट पोल में NDA को ही बढ़त
- News18-Ipsos एग्जिट पोल में एनडीए 336 सीटें और यूपीए को महज 82 सीटें मिल रही हैं।
- इंडिया टीवी - सी वोटर के पोल में NDA को 289, UPA को 101 और अन्य को 148 सीटें मिल रही हैं।
- न्यूज़ 24 - चाणक्य के एग्जिट पोल में NDA को 350 सीटें दी गई हैं, जबकि UPA के महज़ 95 सीट दी गई हैं।
- टाइम्स नाउ - ओआरजी- इस एग्जिट पोल में NDA को बहुमत से दूर दिखाया गया है. सर्वे में NDA को 249 और UPA को 146 सीट मिलने का दावा किया गया है।
- NDTV- हंसा रिसर्च - NDA को 275 और UPA को 111 सीट मिलने का दावा किया गया है।
- ABP- नीलसन- NDA को 277 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है, जबकि UPA को 130 सीट और अन्य को 135 सीट मिलने का दावा किया गया है।
- इंडिया टुडे एग्जिट पोल- NDA को 339 से 365 सीटें, UPA को 77 से 108 सीटें और अन्य के खाते में 69 से 95 सीटें जा सकती हैं।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications