भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की 12वीं लिस्ट, जानिए किसे मिला टिकट
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है। भाजपा की उम्मीदवारों की ये 12वीं लिस्ट है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की ओर से जारी इस लिस्ट में जम्मू कश्मीर, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान की सीटों के लिए 11 कैंडिडेट के नामों का ऐलान हुआ है।

इन नेताओं को मिला टिकट
भाजपा की इस लिस्ट में जम्मू कश्मीर से एक, कर्नाटक से तीन, मध्य प्रदेश से तीन, राजस्थान से तीन और महाराष्ट्र के एक उम्मीदवार के नाम का ऐलान हुआ है। जम्मू कश्मीर की लद्दाख सीट से जमयांग सेरिंग नमगयाल को टिकट दिया गया है। कर्नाटक की छिकोड़ी, रायपुर (एसटी) और कोप्पल सीट से उम्मीदवारों के नामों का ऐलान हुआ है। मध्य प्रदेश से बालाघाट, राजगढ़, और खरगौन सीट पर कैंडिडेट घोषित हुए हैं। महाराष्ट्र की माधा सीट से उम्मीदवार के नाम का ऐलान हुआ है। राजस्थान की चुरू, अलवर और बांसवाड़ा (एसटी) सीट से उम्मीदवारों के नाम का ऐलान हुआ है।

बिहार महागठबंधन ने भी कैंडिडेट का ऐलान किया
बिहार में महागठबंधन ने भी सीटों का ऐलान कर दिया है। पटना के होटल मौर्या में सीटों का ऐलान हुआ है। मधेपुरा से शरद यादव, दरभंगा से अब्दुल बारी सिद्दीकी, वैशाली से रघुवंश प्रसाद सिंह, गोपालगंज से सुरेंद्र राम, सीवान से बीना साहिब, महाराजगंज से रणधीर सिंह जी, सारण से चंद्रिका राय, हाजीपुर से शिवचंद्र राय, पाटलिपुत्र से मीसा भारती, जहानाबाद से सुरेंद्र यादव, अररिया से सरफराज आलम, सीतामढ़ी से अर्जुन राय को आरजेडी का उम्मीदवार बनाया है। शिवहर की सीट पर वो बाद में प्रत्याशी घोषित करेंगे

11 अप्रैल से देश में आम चुनाव
देश की 17वीं लोकसभा के लिए 11 अप्रैल से आम चुनाव होने हैं। पहले चरण में 11 अप्रैल और सातवें में चरण में 8 राज्यों की 59 सीटों पर 19 मई को मतदान होगा। देशभर में 23 मई को नतीजों का ऐलान होगा। लोकसभा चुनावों के साथ ही आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में विधानसभा चुनाव भी होने हैं।












Click it and Unblock the Notifications