भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की एक और लिस्ट, साध्वी प्रज्ञा को टिकट

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार को अपने उम्मीदवारों की और लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में चार उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। ये सभी नाम मध्य प्रदेश की सीटों के लिए हैं। इसमें साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का भी नाम है। प्रज्ञा को भोपाल सीट से टिकट दिया गया है। यहां से कांग्रेस के दिग्विजय सिंह चुनाव मैदान में है।

सिंधिया के सामने केपी यादव, सुषमा की जगह रमाकांत भार्गव

भाजपा ने गुना सीट से कांग्रेस के मौजूदा सांसद और कैंडिडेट ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने केपी यादव को टिकट दिया है। विदिशा की सांसद, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की जगह भाजपा ने रमाकांत भार्गव को टिकट दिया है। सुषमा स्वराज ने काफी पहले चुनाव ना लड़ने का ऐलान कर दिया था। वहीं सागर सीट से राज बहादुर सिंह को भाजपा ने चुनाव मैदान में उतारा है।

पढ़ें- मध्य प्रदेश की सभी सीटों से जुड़ी लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

पार्टी में आने के कुछ घंटे के भीतर ही साध्वी को टिकट

पार्टी में आने के कुछ घंटे के भीतर ही साध्वी को टिकट

साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने बुधवार को ही भोपाल में भाजपा के दफ्तर पहुंचकर शिवराज सिंह चौहान, रामलाल और प्रभात झा के साथ मुलाकात कर भाजपा की सदस्यता ली थी। जिसके कुछ घंटे बाद उनको भोपाल से प्रत्याशी बना दिया गया है। मालेगांव विस्फोट मामले में प्रज्ञा जेल में रह चुकीं हैं और अभियुक्त हैं। प्रज्ञा अपने बयानों को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। उनकी पहचान उग्र हिन्दुत्व का प्रतिनिधित्व करने वाली साध्वी के तौर पर है।

मध्य प्रदेश में चार चरण में चुनाव

मध्य प्रदेश में चार चरण में चुनाव

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव चार चरण में होगा। राज्य की 29 सीटों के लिए चौथे चरण (29 अप्रैल), पांचवें (6 मई), छठे (12 मई) और सातवें चरण का चुनाव 19 मई को होगा। 2014 के लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश में 29 सीटों में से बीजेपी ने 27 और कांग्रेस ने दो सीटों पर जीत दर्ज की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+