बिहार महागठबंधन में सीट विवाद पर राहुल से मिले कांग्रेस नेता

नई दिल्ली। बिहार में महागठबंधन के दलों के बीच सीटों को लेकर चल रही तनातनी खत्म हो गई है। बिहार कांग्रेस नेताओं ने गुरुवार को दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ बैठक की। बैठक के बाद कांग्रेस और आरजेडी में सीटों को लेकर चल रहे विवाद के खत्म हो जाने की खबर है। बिहार कांग्रेस के नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी देंगे।

 ये नेता पहुंचे दिल्ली

ये नेता पहुंचे दिल्ली

बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, कौकब कादरी, अखिलेश सिंह, सदानंद सिंह शामिल राहुल गांधी से मिलने पहुंचे थे। खबर है कि बैठक में सहयोगी आरजेडी के साथ जारी सीट विवाद को सुलझा लिया गया है। इस मुलाकात के दौरान बिहार के तमाम पहलुओं के बारे में कांग्रेस नेताओं ने बात की और महागठबंधन में जारी गतिरोध को खत्म किया।

आरजेडी के रवैये से खफा कांग्रेस नेता

आरजेडी के रवैये से खफा कांग्रेस नेता

बिहार में महागठबंधन के दलों में सीटों का ऐलान हो चुका है लेकिन आरजेडी और कांग्रेस में टकराव जारी है। खासतौर से राजद के कुछ ऐसी सीटों पर दावा ठोकने के बाद, जिन पर वो उम्मीदवार उतारना चाहती थी, कांग्रेस नेता नाखुश थे। बुधवार को कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में कई नेताओं ने राजद से अलग होकर लड़ने की भी वकालत की थी।

हो चुका है महागठबंधन में सीट बंटवारा

हो चुका है महागठबंधन में सीट बंटवारा

बिहार महागठबंधन के नेताओं ने 22 मार्च को सीट शेयरिंग फॉर्मूले का ऐलान कर दिया था। बिहार की 40 सीटों में राजद 20 सीटों पर, कांग्रेस 9 सीटों पर, उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएसपी 5 सीटों पर, वीआईपी 3 सीटों पर और मांझी की पार्टी हम 3 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। वहीं शरद यादव राजद की चुनाव चिन्ह पर इलेक्शन लड़ेंगे। कई दिन बैठकों के दौर के बाद सीटों का ऐलान किया गया था। वहीं सीट शेयरिंग के बाद भी तनातनी कम होती नहीं दिख रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+