बीएसपी ने जारी की 6 उम्मीदवारों की नई लिस्ट, यूपी के अकबरपुर से इन्हें मिला टिकट

लखनऊ। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है। उत्तर प्रदेश में सपा और रालोद के साथ महागठबंधन में उतरी बसपा ने इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश की 6 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान किया है। बहुजन समाज पार्टी की इस लिस्‍ट में शाहजहांपुर, मिश्रिख, फर्रुखाबाद, अकबरपुर, जालौन और हमीरपुर से उम्‍मीदवार घोषित किए गए हैं। ये बहुजन समाज पार्टी की दूसरी लिस्ट है। इससे पहले पार्टी ने 11 उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी थी। बीएसपी की नई लिस्ट में किन्हें टिकट मिला है, जानिए आगे...

बीएसपी की दूसरी सूची, इन्हें मिला टिकट

मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी ने उत्तर प्रदेश में बीएसपी और सपा गठबंधन के तहत, तय की गई अपने कोटे की 6 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया। इस लिस्ट में जिन्हें टिकट दिया गया है उनमें शाहजहांपुर से अमर चंद्र जौहर, अकबरपुर से निशा सचान का नाम शामिल है। इनके अलावा मिश्रिख से नीलू सत्यार्थी, फर्रूखाबाद से मनोज अग्रवाल, जालौन से पंकज सिंह और हमीरपुर से दिलीप कुमार सिंह को टिकट दिया गया है।

शाहजहांपुर से अमर चंद्र जौहर, अकबरपुर से निशा सचान को टिकट

शाहजहांपुर से अमर चंद्र जौहर, अकबरपुर से निशा सचान को टिकट

लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर सभी प्रमुख राजनीतिक दल अपनी रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं। इसी के मद्देनजर यूपी में बीएसपी की अध्यक्ष मायावती और सपा मुखिया अखिलेश यादव ने महागठबंधन बनाया है। इसमें अजित सिंह की पार्टी रालोद को भी शामिल किया गया है। महागठबंधन में तय सीटों पर गौर करें तो इस बार यूपी की 80 सीटों में बीएसपी 38 सीटों पर और समाजवादी पार्टी 37 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, वहीं तीन सीटें आरएलडी को दी गई हैं। इनके अलावा दो सीटें राहुल गांधी और सोनिया गांधी के लिए छोड़ी गई हैं।

यूपी में सपा-बसपा-रालोद का महागठबंधन

यूपी में सपा-बसपा-रालोद का महागठबंधन

बीएसपी की ये दूसरी लिस्ट है। इससे पहले पार्टी ने 11 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। पहली सूची में बीएससपी ने सहारनपुर से हाजी फजलुर्रहमान, बिजनौर से मलूक नागर, अमरोहा से दानिश अली, मेरठ से हाजी मोहम्मद याकूब, बुलंदशहर (सुरक्षित) सीट से योगेश वर्मा, अलीगढ़ से अजित बालियान, आगरा (सुरक्षित) सीट से मनोज कुमार सोनी, फतेहपुर सीकरी से राजवीर सिंह और आंवला से रुचि वीरा को टिकट दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+