अरविंद केजरीवाल ने जारी किया दिल्ली के लिए आम आदमी पार्टी का घोषणा पत्र, किए ये बड़े ऐलान

Recommended Video

    Arvind Kejriwal ने जारी किया AAP का Manifesto, किए ये बड़े वादे | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया। इसमें पार्टी का पूरा फोकस दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने पर ही है। पार्टी का घोषणा पत्र जारी करने के दौरान अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया, "हम कुछ भी करेंगे, दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाकर रहेंगे। 2019 का चुनाव, भारत के जनतंत्र को बचाने का चुनाव है, देश के संविधान को बचाने का चुनाव है। घोषणा पत्र जारी करने दौरान दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत पार्टी के दिग्गज नेता मौजूद रहे।

    'हम कुछ भी करेंगे, दिल्ली को पूर्णराज्य बनाकर रहेंगे'

    'हम कुछ भी करेंगे, दिल्ली को पूर्णराज्य बनाकर रहेंगे'

    दिल्ली को लेकर आम आदमी पार्टी का घोषणा पत्र जारी करने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, "दिल्ली के लोगों के साथ 2nd क्लास सिटीजन की तरह बर्ताव किया जा रहा है। दिल्ली पूर्णराज्य बनेगी, तो पुलिस जनता के प्रति accountable होगी, जिससे महिलाएं सुरक्षित होंगी। दिल्ली पूर्णराज्य बनेगी तो यहां के 85% बच्चों को कॉलेजों में एडमिशन मिल पायेगा। दिल्ली पूर्णराज्य बनेगी तो सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का कर पाएंगे। दिल्ली पूर्णराज्य बनेगी तो MCD सरकार के अंदर आएगी फिर दिल्ली और भी साफ बनेगी।"

    'मोदी-शाह को छोड़कर किसी को भी समर्थन देने को तैयार आप'

    'मोदी-शाह को छोड़कर किसी को भी समर्थन देने को तैयार आप'

    इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया, "हम कुछ भी करेंगे, दिल्ली को पूर्णराज्य बनाकर रहेंगे। ये चुनाव किसी को PM बनाने के लिए नहीं, दिल्ली को पूर्णराज्य बनाने के लिए है। आज हमारी संस्कृति के ऊपर प्रहार हो रहा है, हमारी एकता पर प्रहार हो रहा है।" उन्होंने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी और अमित शाह को छोड़कर किसी को भी समर्थन देने के लिए आम आदमी पार्टी तैयार है।

    AAP के मेनिफेस्टो में क्या है, मनीष सिसोदिया ने बताया

    AAP के मेनिफेस्टो में क्या है, मनीष सिसोदिया ने बताया

    इस मौके पर दिल्ली डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा, "अगर दिल्ली पूर्ण राज्य बनेगी, तो जनता की मेहनत की कमाई वापस और भी बेहतर तरीके से राज्य के विकास में लगाई जा सकेगी। दिल्ली पूर्णराज्य होती, तो हमारा जनलोकपाल बिल पास हो गया होता। हमारे मेनिफेस्टो से जनता यह जान सकेगी की कैसे अन्य देशों की राजधानियों को भी पूर्णराज्य का दर्जा मिला हुआ है और सारे अधिकार वहां की चुनी हुई सरकार के पास है।"

    पढ़ें, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे जरूरी मसलों पर अलग-अलग पार्टियों का क्या नजरिया है?

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+