Lok Sabaha Elections 2019: आजमगढ़ से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव, रामपुर से आजम खान

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव किस सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे इसका फैसला हो गया है। समाजवादी पार्टी ने जो नई लिस्ट जारी की है, उसके मुताबिक अखिलेश यादव आजमगढ़ से चुनाव लड़गें और वहीं आजम खान रामपुर से चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले खबरें थीं कि समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अगला लोकसभा चुनाव अपनी पत्नी की सीट कन्नौज से लड़ सकते हैं। मगर अब समाजवादी पार्टी ने ऐसी खबरों पर से विराम लगा दिया है और अब यह तय हो गया है कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव आजमगढ़ से ही चुनाव लड़ेंगे।

Lok Sabaha Elections 2019: आजमगढ़ से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव, रामपुर से आजम खान

उधर, इस बार आजम खान रामपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। इसमें अध्यक्ष अखिलेश यादव और पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान का नाम शामिल है। अखिलेश की सीट को लेकर इस बार शुरू से ही सियासी गलियारों में अलग-अलग अटकलें थीं। हालांकि पिछले दिनों एक टीवी चैनल से बातचीत में अखिलेश ने खुद संकेत दिया था कि वह आजमगढ़ की सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। दरअसल, आजमगढ़ को समाजवादियों का गढ़ भी माना जाता है।

यहां लंबे समय तक समाजवादी नेताओं का राज रहा है। 70 के दशक तक यहां कांग्रेस का राज रहा लेकिन बाद में समाजवादियों ने इस सीट पर कब्जा किया। बीच में यह सीट एसपी और बीएसपी में भी बंटती रही। और एक बार 2009 में इस सीट पर बीजेपी भी कमल खिलाने में कामयाब रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+