गंगा सफाई पर अखिलेश का तंज, 'जिनको मंत्री बनाया था, उनका टिकट साफ कर दिया'

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2019) के दौरान उत्तर प्रदेश में सियासी माहौल काफी गर्म है। एक तरफ बीजेपी साल 2014 की जीत को दोहराने की कोशिश में लगी है तो उसके सामने बसपा-रालोद-सपा का गठबंधन है। इसके अलावा प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस भी सीटों की संख्या बढ़ाने की कोशिश में है। यूपी में चुनाव प्रचार के दौरान आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। अलग-अलग मुद्दों पर एक दूसरे को घेरने की कोशिश हो रही है। इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने गंगा सफाई के मुद्दे पर बीजेपी पर तंज किया है।

'जिनको मंत्री बनाया था, उनका टिकट साफ कर दिया'

'जिनको मंत्री बनाया था, उनका टिकट साफ कर दिया'

बांदा में चुनावी रैली के दौरान अखिलेश यादव ने पानी के मुद्दे पर बीजेपी को घेरने की कोशिश की। अखिलेश यादव ने कहा, 'मोदी सरकार के मंत्री बोल रहे हैं कि पानी की जगह हम जल संसाधन मंत्रालय बना देंगे। एक बार बीजेपी के लोगों ने गंगा साफ करने के लिए मंत्रालय बनाया था, लेकिन जिनको मंत्री बनाया था, उनका टिकट साफ कर दिया। गंगा साफ नहीं हुई लेकिन उनका टिकट साफ हो गया।'

ये भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

गंगा सफाई के मुद्दे पर हमला रहा है विपक्ष

गंगा सफाई के मुद्दे पर हमला रहा है विपक्ष

बता दें कि उमा भारती को पेयजल एवं सेनिटेशन की जिम्मेदारी दी गई थी। एमपी की मुख्यमंत्री रह चुकीं उमा भारती ने लोकसभा चुनाव ना लड़ने का फैसला किया है। अखिलेश यादव का इशारा उनकी तरफ ही था। गंगा सफाई को लेकर विपक्ष अक्सर बीजेपी को घेरता रहा है।

उमा भारती ने चुनाव ना लड़ने का फैसला किया था

उमा भारती ने चुनाव ना लड़ने का फैसला किया था

उमा भारती ने चुनाव ना लड़ने का फैसला किया था। उन्होंने कहा था कि वे 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी लेकिन अयोध्या में राम मंदिर के लिए उनकी लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा था कि वह अगले छह महीने उत्तर प्रदेश में राम मंदिर और गंगा की सफाई के मुद्दे पर अपना ध्यान केंद्रित करेंगी। जल संसाधन, नदी विकास और गंगा कायाकल्प मंत्री के रूप में भी कार्य किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+