यूपी में निषादराज की 80 फीट ऊंची प्रतिमा लगवाने के भाजपा के वादे पर अखिलेश ने क्या कहा?

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव ( Lok Sabha Elections 2019) के दौरान राजनीतिक दल वोटरों को आकर्षित करने के लिए तरह-तरह के हठकंडे अपना रहे हैं। चुनावी रैलियों के दौरान नेता जनता से नए-नए वादे कर रहे हैं जिसको लेकर राजनीति गरमाती रही है। यूपी में चुनावी सभा के दौरान बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ( Amit Shah) के ऐसे ही एक वादे पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने तीखा हमला बोला है।

निषादराज की 80 फीट ऊंची प्रतिमा को लेकर गरमाई सियासत

निषादराज की 80 फीट ऊंची प्रतिमा को लेकर गरमाई सियासत

इलाहाबाद में निषादराज की 80 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित करने के बीजेपी के वादे पर अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, 'वो 34 करोड़ की मूर्ति बनाएंगे। कांट्रैक्ट संघ के किसी सदस्य को दिलाएंगे। सामान चीन से मंगवाएंगे। देखने का टिकट लगाएंगे और इसी तरह आपको झूठ बोल कर अमीरों को और अमीर बनाएंगे।' इस ट्वीट में अखिलेश यादव ने कहा कि वे स्कूल, अस्पताल और सड़कें बनवा कर सबके लिए एक बेहतर भविष्य बनाएंगे।

अखिलेश यादव ने बीजेपी पर किया कटाक्ष

दरअसल, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को बलरामपुर, संतकबीरनगर और सुलतानपुर में चुनावी सभाओं को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था, 'उस स्थान पर जहां भगवान राम ने केवट के पांव धोए थे, वहीं, यूपी की योगी सरकार निषादराज की 80 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित कराने का काम करेगी। श्रंगवेरपुर में 34 करोड़ रु की लागत से यह मूर्ति निषादराज की स्मृति में लगाई जाएगी।'

ये भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019 की हर खबर एक क्लिक में

यूपी में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई

यूपी में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई

अखिलेश यादव ने बीजेपी अध्यक्ष के इसी वादे को लेकर निशाना साधा। इसके पहले, अखिलेश यादव ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव के छठे चरण में भाजपा और कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिलेगी। साथ ही बीजेपी पर आरोप लगाते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि, भाजपा रेड कार्ड के जरिए जीतना चाहती है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे एसपी को अधिक से अधिक रेड कार्ड जारी करें। सपा-बसपा कार्यकर्ताओं को रेड कार्ड जारी किए जा रहे हैं। उन्हें वोट डालने से रोका जा रहा है। हमने पिछली बार चुनाव आयोग से शिकायत की थी और आज एक बार फिर इसकी शिकायत कर रहा हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+